फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The plants did not disappear anywhere dig ponds

पौधे गायब तो कहीं तालाबों की नहीं मिली खोदाई

Sat, 30 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 30 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The plants did not disappear anywhere dig ponds
मौके पर नहीं मिले मनरेगा के तहत किए कार्य - फोटो : अमर उजाला
वित्तीय वर्ष 2015-16 में करहल क्षेत्र में मनरेगा और इंदिरा आवास योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों में जमकर धांधली हुई है। सोशल ऑडिट निदेशालय के निर्देश पर जांच टीमों ने चार चरणों में किए गए सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। टीमों ने ऑडिट रिपोर्ट ब्लाक सोशल कोआर्डिनेटर को सौंपी है। ऑडिट रिपोर्ट संस्तुति सहित सोशल ऑडिट निदेशालय को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन


सोशल ऑडिट निदेशालय लखनऊ ने वित्तीय वर्ष 2015-16 में करहल क्षेत्र में मनरेगा और इंदिरा आवास योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों की जांच कराई है। चार चरणों में करहल ब्लाक के 27 ग्रामों में शत-प्रतिशत सोशल ऑडिट कराया गया है। ऑडिट में कई ग्रामों में विकास कार्यों में धांधली किए जाने के मामले सामने आए हैं। इनमें सड़कों का निर्माण, तालाबों की खोदाई और सुंदरीकरण, पौधरोपण, आवास निर्माण शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो विकास कार्यों के नाम पर 12 से अधिक ग्राम सभाओं में प्रधान, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक की मिलीभगत से खेल हुआ है। विकास कार्यों का भुगतान भी हो चुका है। कहीं पौधे गायब हैं तो कहीं तालाबों की खोदाई ही नहीं मिली है। सुंदरीकरण के नाम पर केवल घास हटाकर काम पूरा कर लिया गया है। ऑडिट के दौरान टीमों को मनमाफिक रिपोर्ट देने के लिए प्रलोभन और दबाव बनाने की भी चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


इन अभिलेखों से किया गया मिलान
मैनपुरी। ऑडिट टीमों को ऑडिट के लिए अभिलेख मुहैया कराए गए। इनमें जॉबकार्ड, ईमस्टररोल, रोजगार रजिस्टर, कार्य पुस्तिका, ग्रामसभा बैठक कार्रवाई रजिस्टर, सामग्री क्रय रजिस्टर, प्रशासनिक स्वीकृति, परिसंपत्ति रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, माप पुस्तिका, मजदूरी की दरें, लेबर बजट, कैशबुक और लेजर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ग्रामों में किया गया ऑडिट
मैनपुरी। चार चरणों में करहल ब्लाक के 27 ग्रामों का ऑडिट किया गया है। इनमें अल्लीपुर, अंडनी, अनूपपुर, असरोही, अतीकुल्लापुर, बांसक, भांती, भटोहा, भवानीपुर, बूरामई, चांदपुरा, धोबई, दोस्तपुर, डुडगांव, ऐमनुपर, गदनपुर, गंभीरा, गोपालपुर, ग्वारी, हरवाई, हरेर, कंझरा, खजुरारा इज्जतपुर, खेड़ा, किरथुआ, कुर्रा जराबन और कुतुबपुर बुजुर्ग शामिल हैं। 


निदेशालय भेजी जाएगी रिपोर्ट
सोशल ऑडिट के बाद तैयार की गई एक्शन टेकेन रिपोर्ट को डीएम, आयुक्त ग्राम विकास, निदेशालय को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के निष्कर्ष भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। धांधली पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने और रिकवरी किए जाने का भी प्रावधान है। 
जेएन कुरील, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed