{"_id":"56fc10f14f1c1b257ef0020e","slug":"the-open-government-street-corner-meeting-center-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ सभा से खोलेंगे केंद्र-प्रदेश सरकार की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ सभा से खोलेंगे केंद्र-प्रदेश सरकार की पोल
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
नुक्कड़ सभा से खोलेंगे केंद्र-प्रदेश सरकार की पोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष के अध्यक्षता में हुई। इसमें तय हुआ कि एक से 15 अप्रैल तक सभी ब्लाकों में चौपाल और नुक्कड़ सभाएं होंगी। इसी क्रम में 11 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री भी जिले में आएंगे। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ सभाओं से पीएम मोदी और सीएम अखिलेश सरकार की पोल खोली जाएगी।
बैठक करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कि एक अप्रैल से नुक्कड़ सभाएं और चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ब्लाक के अनुसार तिथियां भी तय की गई हैं। इन चौपालों के माध्यम से बताया जाएगा कि कांग्रेस सरकार के समय में खाद्य सुरक्षा कानून लागू किया गया था। उसे कांग्रेस पार्टी ने ही बनाया था। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार ने तमाम हीलाहवाली के बाद अब इसे लागू किया है। अब सपा सरकार खुद इसका श्रेय लेना चाहती है। कांग्रेसी जिले के सभी गांवों में जाकर खाद्य सुरक्षा कानून, मनरेगा जैसी तमाम योजनाओं की जानकारी आम लोगों को देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष डा. निर्मल खत्री शीघ्र ही मैनपुरी आकर जनसभा को संबोधित करेंगे। बैठक में डा. उमेश टिंगल, किशन बहादुर उपाध्याय, संजय शर्मा, मान सिंह शाक्य, अखिलेश वर्मा, संतोष यादव, सीताराम, मुन्ना लाल, रघु नंदन सिंह चौहान आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राम प्रकाश अग्रवाल, धीरज श्रीवास्तव, हरिओम शाक्य, विनोद शर्मा, राम विलास शाक्य आदि मौजूद रहे।