फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The office and warehouse seal similar committee

समान समिति का ऑफिस व गोदाम सील

Tue, 26 Jul 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 26 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
The office and warehouse seal similar committee
सील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 साधन सहकारी समिति समान की सचिव के गबन का मामला गर्मा रहा है। सोमवार को रुपये देने का वादा करने के बाद भी भुगतान न करने से नाराज जिलाधिकारी ने समिति का ऑफिस व गोदाम को सील करने के आदेश दिए। इस पर विभागीय अधिकारियों ने उक्त कार्रवाई की। 
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति समान की सचिव विमलेश कुमारी ने गेहूं विक्रय केंद्र पर किसानों को गेहूं बेचने के बाद कई महीनों से भुगतान नहीं किया था। परेशान किसानों ने तत्कालीन डीएम की शरण ली थी। इस पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से तत्काल किसानों का भुगतान कराने को कहा था। डीएम के ट्रांसफर के बाद मामला ठंडा पड़ गया। इस पर किसानों ने डीएम कार्यालय पर आत्मदाह की धमकी दी थी। बीते शुक्रवार को नवागत डीएम पीसी गुप्ता से किसान संजय यादव व कमल कृष्ण ने मुलाकात की। उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों से किसानों का भुगतान कराने को कहा। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद फरार सचिव विमलेश कुमारी समिति पर आईं और लिखित में विभागीय अधिकारियों से सोमवार तक किसानों को भुगतान का वादा किया। इस पर किसान मान गए थे। मंगलवार को भी भुगतान न होने पर किसानों ने डीएम से शिकायत की। इस पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से समिति के गोदाम व ऑफिस सील करने के निर्देश दिए। इसके बाद अपर जिला सहकारी अधिकारी एसके सिंह ने समान सहकारी समिति की गोदाम व ऑफिस को सील कर दिया। उनका कहना है कि डीएम का आदेश आते ही जल्द ही किसी को इसका चार्ज दे दिया जाएगा। उधर, सचिव को किसान पूरे दिन ढूंढते रहे।
विज्ञापन


आरोपी सचिव ने सोमवार तक का समय लिखित में दिया था जो निकल गया। अब उसके विरुद्ध सभी आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएंगी।
पीसी गुप्ता, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed