फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The oath was administered to more than voting

अधिक से अधिक मतदान करने की दिलाई शपथ

Sat, 18 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 18 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
The oath was administered to more than voting
अधिक से अधिक मतदान करने की दिलाई शपथ - फोटो : अमर उजाला
 विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए अमर उजाला द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत नगर में अधिवक्ताओं, गणमान्य नागरिकों व स्कूली बच्चों को अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


शनिवार को अमर उजाला की मुहिम से जुड़ते हुए तहसील अभिभासक परिषद के अध्यक्ष राजबहाुदर सिंह चौहान ने अधिवक्ताओं को मतदान कराने के लिए शपथ दिलाई। नेशनल महाविद्यालय में बीके सिंह ने शपथ दिलाई।रनवीर सिंह, एके पाल, आनंद यादव, चारू, आशारानी, अवधेश शुक्ला मौजूद रहे। केएल इंटरनेशनल विद्यालय में निदेशक पंकज पांडेय, चौधरी पोखन सिंह बालिका इंटर कालेज में अजय यादव, महारानी अबंतीवाई लोधी इंटर कालेज में गोपालदास लोधी, एसएन महाविद्यालय में आशीष तिवारी, योगीराज श्रीकृष्ण महाविद्यालय में संजय यादव, अनुपमा यादव, प्रेम प्रयाग महाविद्यालय में रामौतार यादव, नीटू यादव, सोनी यादव, सौरभ यादव आदि ने सभी छात्रों एवं शिक्षकों को मतदान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


चुनावी चर्चा के अंतिम दिन युवाओं ने वोट की चोट करने की तैयारी कर ली है। कालोनी में चुनावी चर्चा का मुद्दा रोजगार के साधन उपलब्ध कराने वाला प्रत्याशी रहा। बैंक कालोनी में शनिवार देर रात तक युवा मतदान को लेकर अपनी राय एक दूसरे पर चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में इस बार अपने प्रतिनिधि को चुनकर जीत दिलाने का दिन 19 फरवरी आ गया है। शनिवार शाम को बैंक कालोनी में चुनावी चर्चा में मशगूल युवाओं के बीच चर्चा का विषय बेरोजगारी, रोजगार और बेहतर शिक्षा दिलाने वाला जनप्रतिनिधि रहा। कालोनी निवासी गोपाल का कहना है कि वह मतदान करते वक्त इस बात का ख्याल रखेगा कि उसका वोट उसी प्रत्याशी को जाए जो युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने वाला हो। सुरेश का कहना है कि वह वोट किसे देंगे यह उनका निजी मामला है उनकी राय में लोकतंत्र के इस महापर्व पर विकास, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्रों तक पहुंचाने वाला ही उनकी पसंद है। विपिन का कहना है कि विकास के साथ शिक्षा की दिशा में बेहतर विकल्प आने अभी बाकी हैं। बदलाव हुए सुविधाएं और संसाधन भी मिले जरूरत है। ऐसा प्रतिनिधि चुनकर लाएंगे जो विकास की गति को सही दिशा में लेकर जाए। प्रियांशु का कहना है कि वोट करने का मौका पांच साल में एक बार आता है। वह खुद भी सोच समझकर वोट करेंगे साथ ही सभी से अपील करेंगे कि बगैर किसी के बहकावे में आकर सोच समझकर मतदान करें। बेहतर चाहने वालों के लिए वोट की चोट करने का यह सबसे बड़ा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed