फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The mud wall of the house collapsed, three died.

Mainpuri News: मकान की कच्ची दीवार गिरी, तीन की मौत

Wed, 18 Mar 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 18 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The mud wall of the house collapsed, three died.
फोटो 41 आठपुरा में हुई घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद
कुरावली (मैनपुरी)। गांव आठपुरा में मंगलवार रात तेज धमाके के साथ एक मकान की कच्ची दीवार टिन शेड समेत नीचे सो रहे परिवार के लोगों पर गिर गई। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने जब तक मलबा हटाया, एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो चुकी थी। परिवार के मुखिया और दो बेटियों को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में रूबी (42), दिलीप (8) और बेबी (13) शामिल हैं। सूचना पर तहसीलदार ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। अफसरों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। कुरावली थाना क्षेत्र में गांव आठपुरा निवासी बृजेश सिंह जाटव पंक्चर बनाने का काम करते हैं। परिवार में उनके अलावा पत्नी और चार बच्चे थे। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। बृजेश परिवार के साथ वर्षों पुराने जर्जर मकान में रह रहे थे। मंगलवार रात वह अपनी पत्नी रूबी, बेटे-बेटियों दिलीप, बेबी, पल्लवी और गुड़िया के साथ खाना खाकर टिन शेड के नीचे सो रहे थे। रात में अचानक कच्ची दीवार टिन शेड सहित सभी के ऊपर गिर गई। धमाके जैसी तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। चीख-पुकार के बीच मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया लेकिन रूबी, दिलीप और बेबी की मौत हो चुकी थी। सभी को सीएचसी ले जाया गया जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल बृजेश, 15 वर्षीय बेटी गुड़िया और पल्लवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार अरविंद गौतम और प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। बुधवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।लोगों ने बताया कि बृजेश कुछ रुपये जमा कर अब अपने घर को पक्का करवा रहे थे। मकान के पिछले हिस्से में पक्की दीवार बना दी गई थी, अगले कच्चे हिस्से में टिन शेड के नीचे पूरा परिवार गुजर-बसर कर रहा था। उसी के सहारे पीछे की तरफ नींव खोदी गई थी। एसडीएम, कुरावली नीरज द्विवेदी ने बताया कि हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है और तीन घायल हैं। हादसा कच्चे मकान की दीवार और टिन शेड गिरने की वजह से हुआ है। पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed