{"_id":"0fd70d4013538415be33eccbe1d3fb45","slug":"the-missing-man-was-not-the-leads-the-villagers-surrounded-the-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का नहीं लगा सुराग, ग्रामीणों ने थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का नहीं लगा सुराग, ग्रामीणों ने थाना घेरा
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
थाना दन्नाहार क्षेत्र में दो दिन पहले हुई मारपीट की एक घटना के बाद से लापता चल रहे युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। इस मामले में पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने सोमवार को थाने का घेराव किया। इसके बाद पांच थानों की पुलिस और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
लापता युवक सोमेश थाना क्षेत्र के गांव सीतापुर का रहने वाला है। उसके भाई कमलेश कुमार शनिवार को दिल्ली से अपने गांव आ रहे थे और उन्होंने सोमेश को लेने के लिए दन्नाहार बुलाया था। सोमेश ने वहां अपने दोस्त सोनू और अवनीश के साथ बस स्टैंड पर शराब पी, इसी बीच उनका पैसों के लेन-देन पर शराब के ठेके के कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। कमलेश का आरोप है कि जब वह और सोमेश गांव जा रहे थे, रास्ते में नहर पुल के पास पहले से ही घात लगाए दन्नाहार निवासी सुशील, अशोक, लालसिंह, सुबोध, मोहित, सोहित और रवि भोगांव ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह किसी तरह से निकला, लेकिन सोमेश वहीं रह गया। आरोपियों ने दो माबाइल और 19 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। मारपीट करने वाले शराब के ठेके के संचालक और कर्मचारी बताए जा रहे हैं। रविवार को सोमेश की शॉल दन्नाहार नहर के पास से बरामद हुई। थाने के घेराव के दौरान औंछा, घिरोर, बिछवां, मैनपुरी, एलाऊ की पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड भी पहुंच गया। सोमेश की तलाश की गई। समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी थी।