फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The missing man was not the leads, the villagers surrounded the police station

लापता युवक का नहीं लगा सुराग, ग्रामीणों ने थाना घेरा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
The missing man was not the leads, the villagers surrounded the police station
 थाना दन्नाहार क्षेत्र में दो दिन पहले हुई मारपीट की एक घटना के बाद से लापता चल रहे युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। इस मामले में पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने सोमवार को थाने का घेराव किया। इसके बाद  पांच थानों की पुलिस और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लापता युवक सोमेश थाना क्षेत्र के गांव सीतापुर का रहने वाला है। उसके भाई कमलेश कुमार शनिवार को दिल्ली से अपने गांव आ रहे थे और उन्होंने सोमेश को लेने के लिए दन्नाहार बुलाया था। सोमेश ने वहां अपने दोस्त सोनू और अवनीश के साथ बस स्टैंड पर शराब पी, इसी बीच  उनका पैसों के लेन-देन पर शराब के  ठेके के कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। कमलेश का आरोप है कि जब वह और सोमेश गांव जा रहे थे, रास्ते में नहर पुल के पास पहले से ही घात लगाए दन्नाहार निवासी सुशील, अशोक, लालसिंह, सुबोध, मोहित, सोहित और रवि भोगांव ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह किसी तरह से निकला, लेकिन सोमेश वहीं रह गया। आरोपियों ने दो माबाइल और 19 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। मारपीट करने वाले शराब के ठेके के संचालक और कर्मचारी बताए जा रहे हैं। रविवार को सोमेश की शॉल दन्नाहार नहर के पास से बरामद हुई। थाने के घेराव के दौरान औंछा, घिरोर, बिछवां, मैनपुरी, एलाऊ की पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड भी पहुंच गया। सोमेश की तलाश की गई। समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed