फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The main road is in a dilapidated condition due to lack of development

Mainpuri News: विकास नहीं होने से बदहाल हुआ मुख्य मार्ग

Wed, 31 Dec 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 31 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The main road is in a dilapidated condition due to lack of development
फोटो 4 नगला मदारी जाने वाला बदहाल मार्ग। संवाद
दन्नाहार। ग्राम पंचायत दरवाह के मजरा नगला मदारी में नालियां और खड़ंजे टूटे हैं। सफाई नहीं होने से गांव में गंदगी के ढेर लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नगला मदारी गांव की आबादी 600 के लगभग है। कई साल पहले गांव में बने खड़ंजे और नाली टूट गई है। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी भी गांव में सफाई करने नहीं आता है। यहां सार्वजनिक बरातघर और प्राथमिक विद्यालय भी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बरातघर और स्कूल बनवाने की मांग की गई लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन



गांव में कई वर्षों से कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। गांव में पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव के समय नेता वादे तो करते हैं, लेकिन बाद में विकास कार्यों की उपेक्षा की जाती है। - जगदीश सिंह, क्षेत्रीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन




सफाई कर्मी के नहीं आने से नालियां गंदगी से भरी हैं। बरसात में निकलने के लिए ग्रामीणों ने चंदा करके निकलने का रास्ता बनाया है। गांव में लंबे समय से विकास नहीं हुआ है। - अनार सिंह, क्षेत्रीय निवासी



ग्राम पंचायत दरवाह के नगला मदारी के विकास कार्यों की जांच कराई जाएगी। गांव के विकास के लिए अगर कोई प्रस्ताव लिखा गया है तो काम कराया जाएगा। नया प्रस्ताव अब संभव नहीं है। - हीरालाल, एडीओ, आईएसबी घिरोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed