फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The main entrance of the Somnath Temple will be built using stones from Rajasthan.

Mainpuri News: राजस्थान के पत्थरों से बनेगा सोमनाथ मंदिर का मुख्य द्वार

Tue, 14 Apr 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 14 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The main entrance of the Somnath Temple will be built using stones from Rajasthan.
फोटो 18 सोमेश्वर नाथ मंदिर के लिए राजस्थान से आया पत्थर। संवाद - फोटो : samvad
भोगांव। सोमनाथ मंदिर का स्वरूप जल्द ही और भव्य और आकर्षक नजर आएगा। राजस्थान से लाए गए पत्थर मंदिर के मुख्य द्वार की शान बढ़ाएंगे।पर्यटन विभाग से सोमनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई थी। इस योजना के तहत मंदिर परिसर का व्यापक कायाकल्प किया जाना है। चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार को राजस्थान के मशहूर पत्थरों से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार को विशेष रूप से आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है।राजस्थान के उच्च गुणवत्ता वाले पत्थरों का चयन किया गया है। जो न केवल मजबूत होंगे बल्कि लंबे समय तक अपनी चमक और भव्यता बनाए रखेंगे। इससे मंदिर की पहचान और भी खास बनेगी। जून के अंत तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed