{"_id":"0f352d1ca547701fe15580d97a7172d2","slug":"the-increased-tension-filled-winter-thaw-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन भरी सर्दी ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन भरी सर्दी ने बढ़ाई परेशानी
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन दिनों से गलन भरी सर्दी से लोगों का बुरा हाल है। लोगों को शीतलहर का अहसास होने लगा है। मौसम के अनुरूप लोगों ने अपनी दिनचर्या भी बदल ली है। सर्दी के चलते सुबह पार्कों की रौनक भी छिन गई है। सड़कों पर भी लोग टहलते नजर नहीं आते।
रविवार को सुबह से देर सायं तक चली ठंडी हवाओं ने कड़ाके की सर्दी का अहसास करा दिया। सबसे अधिक दिक्कत सुबह और शाम के समय हो रही है। अचानक बढ़ी सर्दी से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। सुबह और शाम के समय अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कों पर चहल-पहल नजर नहीं आ रही है। सुबह-शाम लोगों को सर्दी से बचाव के लिए अलाव तापते भी देखा जाने लगा है।
रविवार को सर्दी के चलते लोग शाम को जल्दी ही अपने घरों में पहुंच गए। रोजाना की अपेक्षा जल्दी ही सड़कें सूनी हो गईं। दुकानदार भी अपनी दुकानें बंद करके घरों में दिखाई दिए। बाजार में गर्म कपड़े की दुकानों तथा ऊन की दुकानों पर भीड़ नजर आई। उधर सर्दी रबी की फसल के लिए लाभदायक बताई जा रही है। किसान रमेशचंद्र के मुताबिक सर्दी पड़ने से गेहूं, आलू आदि की फसल अच्छी होगी।