फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The in-laws stopped the woman from entering the house.

Mainpuri News: ससुराल वालों ने महिला को घर में घुसने से रोका

Mon, 20 Jul 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 20 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The in-laws stopped the woman from entering the house.
बरनाहल। पति की मौत के बाद सोमवार को गांव हकीमपुर में ससुराल आई महिला को ससुराल वालों ने घर में नहीं घुसने दिया। पुलिस ने महिला को न्यायालय से कोई आदेश लाने की सलाह देकर लौटा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हकीमपुर निवासी रजनेश कश्यप 8 मई को पत्नी केशकली को लेने ससुराल ऊगरपुर सुल्तानपुर पट्टी थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद गए थे। 10 मई को उनकी मौत होने की सूचना परिजन को दी गई थी। मोहम्मदाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर कोर्ट के आदेश पर मोहम्मदाबाद थाने में पत्नी केशकली, ससुर हरिपाल, साले दशरथ, देवेंद्र के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

सोमवार को केशकली अपने दो वर्ष के बच्चे, परिजन तथा नवाटेढ़ा चौकी इंचार्ज को साथ लेकर हकीमपुर पहुंची। ससुराल वालों ने उसको घर में नहीं घुसने दिया। चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। लेकिन ससुराल के लोग महिला को घर में नहीं रहने देने की बात पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कोर्ट का जैसा आदेश होगा वही माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed