{"_id":"57ab2bb74f1c1bf05dee4f3b","slug":"the-house-occupied-out-of-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर किया कब्जा, गांव से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर किया कब्जा, गांव से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
तुलसी शोध संस्थान की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली के गांव रसेमर के एक परिवार ने गांव के प्रधान पर मकान पर कब्जा करने का आरोेप लगाया है। पुलिस रिपोर्ट लिखना तो दूर जांच तक नहीं कर रही है। न्याय नहीं मिलने पर परिवार ने सीएम भवन के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
रसेमर निवासी वृद्ध पंचम सिंह सक्सेना ने एसपी से शिकायत की है। कहा है कि ग्राम प्रधान प्रमोद यादव उनसे चुनावी रंजिश मानते हैं। 26 जुलाई की सुबह लगभग 6:30 बजे प्रधान प्रमोद यादव कुरावली थाने की पुलिस के साथ उनके घर आई। पुत्री निशा को लाठी-डंडों से मारपीट कर अपमानित किया। बचाने आई परिवार की अन्य महिलाओं को भी चोटें पहुंचाईं। थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने उनका मेडिकल नहीं कराया। तहरीर पर रिपोर्ट नहीं लिखी लेकिन उनके खिलाफ ही झूठी तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली है। प्रधान तथा उनके समर्थकों ने मकान पर कब्जा कर गांव से निकाल दिया है। बुधवार को एसपी से मिले पिता पुत्री ने न्याय दिलाने तथा कुरावली थाने के एक दरोगा के खिलाफ जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि अगर उनको न्याय नहीं मिला तो पूरा परिवार सीएम भवन के सामने आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। एसपी देवरंजन वर्मा ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।