{"_id":"591745fb4f1c1b8518851042","slug":"the-groom-had-run-away-before-the-bridegroom-the-groom-made-the-mortgage","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरों से पहले ही भाग गया था दूल्हा, बरात को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरों से पहले ही भाग गया था दूल्हा, बरात को बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Sat, 13 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
फेरों से पहले ही भाग गया था दूल्हा, बरात को बनाया बंधक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव गांगसी में शुक्रवार रात करहल से आई बरात में डीजे पर डांस करने को हुए विवाद के बाद बरात लौटा दी। लड़की पक्ष ने बरात को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और पंचों ने समझौता कर शादी कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। बाद में लड़का-लड़की पक्ष ने एक दूसरे का सामान वापस कर दिया। आनन-फानन में बेवर के गांव करपिया निवासी रिश्तेदार के लड़के से शादी करा दी।
गांव गांगसी निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री की शादी करहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला भटेला निवासी राहुल के साथ तय की थी। शुक्रवार शाम को बरात दरवाजे पर पहुंची। दरवाजे से लेकर जयमाला तक की सभी रस्में हंसीखुशी पूरी हुईं। देर रात डीजे पर बराती डांस कर रहे थे। तभी लड़की पक्ष के लोगों ने उनसे डांस करने के लिए मना कर दिया। इसे लेकर लड़की पक्ष और दूल्हे के भाई में विवाद हो गया। बताया जाता है कि इसके बाद दूल्हा जनमासा में चला गया। अन्य रस्मों को पूरा करने के लिए उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। पिता को तलाशा तो वह भी नहीं मिले। बाद में जानकारी हुई कि दोनों विवाद के बाद गुस्से में अपने घर चले गए हैं। इसके बाद गुस्साए लड़की पक्ष ने बरातियों को बंधक बना लिया। इसके बाद शादी के माहौल की जगह पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लड़की पक्ष ने सुबह तक बंधक बनाए बरात में आए लोगों को नहीं छोड़ा। इस पर किसी ने थाना पुलिस को जानकारी दी।
थाना प्रभारी राजेश मीणा मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। वहीं दबाव पड़ने पर दूल्हा और उसके पिता भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शुरू हुई पंचायत दोपहर दो बजे तक चली। लड़का पक्ष ने शादी की शेष रस्म पूरी करने की बात कही तो लड़की ने ऐसे परिवार से रिश्ता न रखने की बात कहते हुए शादी से स्पष्ट मना कर दिया। काफी मनाने के बाद भी जब लड़की नहीं मानी तो तय हुआ कि लड़का पक्ष शादी का पूरा खर्चा देगा। वहीं लड़की पक्ष लड़का पक्ष को वो सारा सामान वापस करेगा जो उन्होंने दिया है। इसके बाद लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष को कुल 70 हजार रुपये दिए। वहीं लड़की पक्ष ने सारा सामान लौटा दिया। इसके बाद दोपहर दो बजे लड़की पक्ष ने बंधक बनाए बरातियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
जब बरात लौट गई तो लड़की के पिता को बेटी की शादी कराने की फिक्र हुई। इसी दिन शादी कराने के मकसद से उन्होंने अपनी रिश्तेदारी में लड़का खोजना शुरू किया ताकि इसी दिन लड़की की शादी हो सके। इस पर दूर के रिश्तेदार ने गांव करपिया थाना बेवर ने अतुल गौर पुत्र गनेश गौर के बारे में बताया। पहले तो लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया। लेकिन रिश्तेदारों के समझाने के बाद लड़का राजी हो गया। आनन-फानन में शादी की तैयारी कर बरात आई। शनिवार देर रात को शादी की रस्म अदा की गई।
दूल्हे ने कहा पहले ही किया था इंकार
गांव गांगसी में बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। दूल्हे का कहना था कि उसने पहले ही शादी से इंकार कर दिया था। मगर छह महीने तक दुल्हन का पिता रोजाना चक्कर लगाता रहा। इसलिए वह शादी के लिए तैयार हुआ था। वहीं दुल्हन की मां का कहना था कि पुत्री भी शादी से इंकार कर रही थी। मगर घरवालों के कहने पर वह तैयार हो गई थी।
रात में हुए विवाद के बाद लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष को अब तक हुआ खर्चा की राशि दी। वहीं लड़की पक्ष ने सारा सामान लड़का पक्ष को लौटा दिया है।
-राजेश मीणा, थानाध्यक्ष दन्नाहार