फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The flames will not have left her water

उठीं आग की लपटें तो नहीं मिलेगा पानी

Wed, 19 Oct 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 19 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
The flames will not have left her water
हाईड्रेंड पाइंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दमकल विभाग पहले से ही उपकरणों और स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। सीमित संसाधनों के बीच नगर में अगिभनकांड की किसी भी घटना को लेकर नगर पालिका के फायर हाईड्रेंड पाइंट जमींदोज हो चुके हैं। वहीं नौ नलकूप की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं हैं। किसी भी स्थिति में महज पांच नलकूप से ही दमकल को पानी मिल सकता है। बाकी चार नलकूप बदतर हालात में हैं। दीपावली के त्योहार में पटाखों की बिक्री और भंडारण शुरू हो चुका है। अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो दमकल विभाग के सामने निपटना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष अगिभनकांड की घटनाओं ने बीते 10 वर्षों की अपेक्षा अधिक कहर बरपाया है। अभी तक 110 से अधिक अगिभनकांड की घटनाओं में करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं अक्तूबर के माह में दीपावली के पर्व को लेकर कारोबारियों ने आतिशबाजी का स्टाफ चोरी छिपे रिहायशी इलाकों में भी बना रखा है। कई स्थानों पर आतिशबाजी की बिक्री भी शुरू हो गई है। वहीं पर्याप्त संसाधन और स्टाफ के अभाव में दमकल विभाग काम तो कर रहा है, लेकिन अगर शहर में अगिभनकांड की बड़ी घटना होती है तो काबू के लिए पर्याप्त फायर हाईड्रेंड पाइंट उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने 11 फायर हाईड्रेंड पाइंट की जो सूची विभाग को सौंपी है उसकी जांच में सभी पाइंट जमीन के कई फीट नीचे दबे हुए हैं। इनसे पानी मिलना नामुमकिन है। वहीं किसी भी बड़ी घटना के समय नलकूपों का सहारा भी लिया जाए तो महज पांच नलकूप ही कार्यशील हैं। इसके अतिरिक्त चार नलकूप पर कपलिंग न होने से पानी का मिलना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी अब सोच रहे हैं कि हादसे के समय पानी की आवश्यक व्यवस्था किस तरह और कहां से की जाए। क्योंकि नगर पालिका ने तो जल स्त्रोत के नाम पर सूची थमाकर हाथ खडे़ कर लिए हैं।

जमींदोज फायर हाईड्रेंड पाइंट
- मदार दरवाजा
- मोहल्ला कटरा
- नगर पालिका के समीप
- बजाजा बाजार
- आगरा रोड
- आगरा गेट चौकी के समीप
- कोर्ट रोड गांधी आश्रम के समीप
- कोर्ट रोड तांगा स्टेंड के समीप
- रोडवेज बस स्टेशन
- नगला पजाबा
- भांवत चौराहा

निष्क्रिय नलकूप (कपलिंग नहीं है)
- कलक्ट्रेट स्थित ट्यूबवेल
- देवी रोड पुरंग अस्पताल के समीप
- आवास विकास कालोनी
- मोहल्ला अवध नगर
- मोहल्ला छपट्टी कपलिंग नहीं हैं

कार्यशील नलकूप (कपलिंग है)

- करहल चौराहा पर लगा नलकूप
- श्रृंगार नगर में लगा नलकूप
- लोहिया पार्क के समीप
- शमशान घाट के समीप लगा नलकूप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed