{"_id":"578cd9b14f1c1b6137c4c109","slug":"the-first-rain-of-the-open-council-galvanize","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश में खुली पालिका की ‘कलई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश में खुली पालिका की ‘कलई’
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मानसून की पहली ही झमाझम बारिश ने बनी सड़कों की पोल खोल दी। बारिश बंद होने बाद जब पानी कम हुआ तो शहर की कई सड़कें जगह-जगह धंस गईं थीं। वहीं कई सड़कों की सीसी की पर्ते उखड़ चुकी थीं। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता का कहना है कि जो सड़कें पालिका की हैं उनकी शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी। वहीं अन्य सड़कों के बारे में संबंधित विभागों को लिखा जाएगा।
शहर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य चल रहे हैं। इसके तहत दर्जनों सीसी सड़कें बनी हैं। अब तक सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखने के दावे करते रहे हैं। जिसकी धज्जियां रविवार को मानसून की पहली बारिश ने उड़ा दी। शहर की करीब एक दर्जन छोटी बड़ी सड़कें जगह-जगह धंस गईं। यह आलम उन सड़कों का था जहां पूर्व में इनको सीसी से निर्मित किया गया है। यदि यह आम सड़कें होतीं तो कोई बात नहीं थी। एक ही बारिश में सीसी सड़कों की बदहाली से लोगों में आक्रोश है। खरगजीत नगर निवासी राकेश यादव का कहना है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत का नतीजा एक ही बारिश में सबके सामने आ गया है। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांचकर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि उक्त सड़कों की समय सीमा 15 वर्ष होती है जबकि इन्हें बने अभी एक से चार वर्ष तक ही हुए हैं।
केस एक
आगरा रोड पर मंडी से पहले करीब एक साल पूर्व ही सड़क बनी है। रविवार को हुई बारिश में इसकी सीसी उखड़ गई है और अंदर से सरिया दिख रही है।
केस दो
अवधनगर में सरकारी स्कूल के पास सड़क धंस गई है। इसके चलते वहां गड्ढा बन गया है। सोमवार को स्कूल खुलने पर अभिभावकों को डर रहा कि बच्चे कहीं उसमें गिरकर घायल न हो जाएं।
विज्ञापन
केस तीन
ज्योंति रोड भी पहली जोरदार बारिश नहीं झेल सकी। यहां सड़क बारिश के चलते धंस गई। हालांकि इससे कोई हादसा नहीं हुआ। सड़क कुछ समय पहले ही बनी है।
केस चार
भजनानंद नेत्र चिकित्सालय के पास एक ही बारिश में सड़क धंस गई। यही नहीं मैनहॉल का ढक्कन भी टूट गया। ऐसे में रविवार को कई दुपहिया वाहन चालक इससे घायल हो गए।
केस पांच
कबीर आश्रम के पास सड़क धंसने से सरकारी हैंडपंप ही नाले में गिर गया है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल कचहरी रोड पर है। यहां बारिश के बाद सड़क उखड़ गई है।
बारिश के चलते जिन स्थानों पर सड़कें धंस गई हैं या फिर सीसी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है वहां शीघ्र मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में यदि किसी अन्य विभाग की बनाई सड़क भी खराब हो गई है तो उनके अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा।
- साधना गुप्ता, पालिकाध्यक्ष मैनपुरी