{"_id":"570004e04f1c1bd875f002d8","slug":"the-evaluation-of-more-than-10-notebooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल 10 से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल 10 से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
कुल 10 से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
- फोटो : अमर उजाला
बोर्ड परीक्षाओं की कापियां जांचने के कार्य में शनिवार तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कुल 105530 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। शनिवार को जीआईसी इंटर कालेज में 33061 कापियां जांची गईं। क्रिश्चियन इंटर कालेज में 17585 करहल के नरसिंह इंटर कालेज में 26 हजार कापियां और नेशनल इंटर कालेज भोगांव में 25800 कापियां जांची गईं। वहीं डीआईओएस आरपी सिंह ने क्रिश्चियन इंटर कालेज के मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। नेशनल इंटर कालेज के एक हाईस्कूल छात्र हिंदी के प्रशभनपत्र में शोले फिल्म की कहानी का विस्तार से वर्णन किया। जो कि मूल्यांकन केंद्र पर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन