फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The driver and conductor drove the bus straight to the police outpost.

Mainpuri News: बस लेकर सीधे पुलिस चौकी पहुंचे चालक-परिचालक

Thu, 09 Jul 2026 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 09 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The driver and conductor drove the bus straight to the police outpost.
मैनपुरी। परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो की दिल्ली जा रही रोडवेज बस में बृहस्पतिवार को जनपद अलीगढ़ में अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में एटा से गाजियाबाद जा रहे एक यात्री की मौत हो गई, जबकि एक सिपाही और एक अन्य यात्री गोली लगने से घायल हो गए। चालक ओमपाल सिंह और महिला परिचालक स्नेहलता ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को तत्काल नजदीकी पुलिस चौकी पहुंचाया।
विज्ञापन

मैनपुरी डिपो की बस संख्या यूपी 78 एलएन 2592 सुबह बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे मैनपुरी से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। चालक ओमकार ने बताया कि एटा से दो लोग बंदूक लेकर बस में सवार हुए थे जो सबसे पीछे बैठे थे और गाजियाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए जा रहे थे। अलीगढ़ पार करने के बाद अचानक बस में गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

चालक ने बिना घबराए बस को नजदीकी पुलिस चौकी के बाहर ले जाकर रोक दिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान बंदूक से दोबारा गोली चल गई जिसकी चपेट में एक सिपाही और एक अन्य यात्री भी आ गए। पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां कासगंज निवासी एक यात्री की मौत हो गई। घायल सिपाही और दूसरे यात्री का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्थानांतरित कराई सवारियां
घटना के बाद महिला परिचालक स्नेहलता ने गभाना टोल प्लाजा पर यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया। इसके बाद बस को वापस मैनपुरी डिपो ले आया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि गोली किन परिस्थितियों में चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed