{"_id":"5841b5a24f1c1bb61fde86b3","slug":"the-district-created-a-stir-by-checking-in-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में चेकिंग से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में चेकिंग से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूूरो
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में चेकिंग से मचा हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी का काफिला शुक्रवार को अचानक जिला कारागार में पहुंचते ही जेल में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने बंदियों से मिलाई करने आए लोगों की तलाशी ली। चेकिंग के दौरान कई लोगों के पास से प्रतिबंधित वस्तुएं मिलीं। करीब आधे घंटे तक चली चेकिंग के दौरान जेल अधीक्षक भी मौजूद रहे।
जिला कारागार में संगीन मामलों में बंदियों से मिलने आ रहे परिवारीजन, रिश्तेदार और दोस्तों के जरिए क्या सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। बंदियों के पास कोई प्रतिबंधित वस्तु तो नहीं पहुंच रही है इसकी जांच के लिए शुक्रवार को एसपी सुनील कुमार सक्सेना पुलिस और पीएसी के साथ जिला कारागार में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। अचानक अधिकारी को आया देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी होने के बाद जेल अधीक्षक बीके सिंह भी आ गए। करीब आधा घंटा तक संदिग्ध लोगों और संगीन मामलों में बंदी से मिलाई करने आए कैदियों की तलाशी ली गई। एसपी ने मिलाई करने आए लोगों से मिलाई की वजह और कारागार में ले जाए जा रहे सामान के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कुछ लोगों के पास बीड़ी आदि प्रतिबंधित चीजें भी बरामद हुईं।
जाम के दौरान बस फूंकने वाले पर एनएसए की कार्रवाई
एसपी ने बताया कि थाना करहल क्षेत्र में 30 अक्तूबर को जाम के दौरान बस को जलाने के मामले में बंदी अवधेश पुत्र शिवपाल के रासुका की कार्रवाई की गई है। अब जाम लगाने वालों के खिलाफ उक्त कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।