{"_id":"5776aa2a4f1c1bd24979aa9b","slug":"the-cry-of-mother-earth-planting-trees-do-makeup","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती मां की यही पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती मां की यही पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
धरती मां की यही पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार
- फोटो : अमर उजाला
जीवन जीने के लिए हमें शुद्ध वायु की जरूरत है। इसके लिए पौधरोपण जरूरी है। यह कहना है प्रभारी डीएम डा. उज्जवल कुमार सिंह का।
प्रशासन द्वारा चयनित सुदिति ग्लोबल एकेडमी में शुक्रवार को वन महोत्सव का आगाज किया गया। जिले में एक से सात जुलाई तक यह कार्यक्रम होना है। प्रभारी डीएम ने कहा आज बच्चे अच्छे अंक तो पा रहे हैं मगर उनको विषय की जानकारी नहीं है। उनको परिश्रम करके ज्ञान की वृद्धि करनी चाहिए। एसपी देवरंजन वर्मा ने कहा पृथ्वी का सच्चा पौधों से होता है। डा. राममोहन ने कहा कि वृक्षों में बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। नीम का पेड़ लाभकारी है। पेड़ों की कम हो रही संख्या चिंता का विषय है। डा. कुसुम मोहन ने कहा कि पेड़ हमारे लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितनी संतान।
सुदितिधाम देवालय के आचार्य सर्वानन्द चतुर्वेदी ने पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर निदेशक सिद्धार्थ अंबेडकर, एडीएम राकेश मालपाणी, एसडीएम सदर गजेंद्र सिंह, मनरेगा डिप्टी कमिश्नर रामशिरोमणि मौर्या, बीएसए भारती शाक्य, अधिशासी अभियंता जेके बग्गा, उप प्रभागीय वन अधिकारी पीके उपाध्याय ने पौधे रोपित किए। इस मौके पर जयशंकर तिवारी, जितेन्द्र लोहान, डा. ओमेश जादौन, आरआर तिवारी, शशांक दुबे, अक्षय दीक्षित, देवेश तिवारी, शिवम मित्तल, अनीश शुक्ला आदि मौजूद थे।