{"_id":"6717ff36c5e2434d02aba5b3b9eb27c7","slug":"the-court-will-strike-every-saturday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में हर शनिवार को रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी में हर शनिवार को रहेगी हड़ताल
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आगरा में हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना की मांग को लेकर शनिवार को कचहरी के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने बैठक कर निर्णय लिया कि हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना की मांग नहीं माने जाने तक सिविल कोर्ट के न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
दीवानी के वकीलों ने आगरा में हाईकोर्ट की खंडपीठ की मांग को लेकर न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। बार एसोसिएशन के सभागार में बैठक की। निर्णय लिया कि मांग के समर्थन में प्रत्येक शनिवार को वकील हड़ताल पर रहेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि कई वर्षों से आगरा में खंडपीठ की मांग को लेकर वकील आंदोलनरत हैं। लेकिन इस ओर कोई ध्यान देता नजर नहीं आता है। क्षेत्र के लोगों को सस्ता और आसानी से न्याय मिलने के लिए हाईकोर्ट की स्थापना जरूरी है।
सचिव सौरभ यादव ने कहा कि आगरा में हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना की मांग को लेकर वकील तब तक आंदोलन करेंगे जब तक कि खंडपीठ की स्थापना के लिए अधिसूचना जारी नहीं कर दी जाती। सुरेश यादव ने कहा कि आगरा में खंडपीठ की मांग को लेकर वकील चुप बैठने वाले नहीं हैं। आवश्यकता होगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक में राजीश यादव, रीता नैयर, प्रभात यादव, विनोद यादव, संतोष यादव, विनीता सिंह भदौरिया आदि अधिवक्ता मौजूद थीं।