{"_id":"698a284992a1e4044a0e61b1","slug":"the-condition-deteriorated-after-delivery-resulting-in-the-death-of-both-the-mother-and-the-baby-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-985804-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, जच्चा-बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, जच्चा-बच्चा की मौत
Tue, 10 Feb 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई, नवजात की मौत के कुछ देर बाद ही महिला ने मेडिकल कॉलेज ले जाते समय दम तोड़ दिया। परिजन ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मृतका के पति की तहरीर पर महिला चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
बिछिया रोड निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी अंबिका सिंह (35) को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार शाम को डॉक्टर पूनम पाठक के ज्योतिका आरोग्य धाम में भर्ती कराया था। कुछ देर बाद पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। रात करीब 11.32 बजे जब पूछा तो स्टाफ ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं। इसके कुछ देर बाद देखने गए, तो बच्चा मृत अवस्था में था और पत्नी की तबीयत खराब थी। चिकित्सक से पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद वह अपने दोस्त की गाड़ी में पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सक ने बताया कि इनकी मृत्यु तो काफी समय पहले हो चुकी है। इसके बाद पत्नी का शव लेकर ज्योतिका आरोग्य धाम पहुंचे तो वहां ताला पड़ा था। पुलिस के आने पर उनके बच्चे का शव मिल सका। चिकित्सक पूनम पाठक व स्टाफ की लापरवाही से पत्नी व बच्चे की मौत हुई है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।