फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The coldest day of the season, minimum temperature was 6 degrees Celsius

Mainpuri News: अधिवक्ता को सड़क पर गिरा कर पीटा

Wed, 07 Jan 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 07 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The coldest day of the season, minimum temperature was 6 degrees Celsius
मैनपुरी। मोहल्ला दक्षिणी छपट्टी के अधिवक्ता को आरोपियों ने बाजार से लौटते समय घेर लिया, गाली-गलौज करते हुए जमीन पर गिरा कर पीटना शुरू कर दिया। लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित अधिवक्ता रविराज सिंह ने बताया कि 3 जनवरी को वह बाजार से घर लौट रहे थे। नटराज होटल वाली गली से गुजरने के दौरान सीटू उर्फ अभिषेक भास्कर अपने रिश्तेदार के साथ मिल गया। रिश्तेदार नशे में उन्हें गालियां देने लगा। विरोध पर दोनों ने उन्हें जमीन पर गिरा लिया, उन्हें पीटना शुरू कर दिया। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी जान की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित अधिवक्ता ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल कराया। आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मैनपुरी के युवक ने परिचालक पर धक्का देने का लगाया आरोप

एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार की देर रात घायल व्यक्ति को भर्ती कराया गया। उसने आरोप लगाया कि रोडवेज बस से एटा स्टैंड पर उतरने के दौरान परिचालक ने धक्का दे दिया। इसकी वजह से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी शहर के शिवनगर कॉलोनी निवासी पंकज ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि सोमवार रात लगभग 10 बजे वह अलीगढ़ से एटा लौट रहा था। बस रोडवेज स्टैंड पर आकर रुकी तो उतरने का प्रयास किया। आरोप है कि तभी परिचालक ने पीछे से धक्का दे दिया। इसकी वजह से संतुलन खो गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया।


वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां उपचार चल रहा है। एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। अगर किसी परिचालक की ओर से इस प्रकार की हरकत की गई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed