फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The coldest day of the season, minimum temperature was 6 degrees Celsius

Mainpuri News: सीजन का सबसे ठंडा दिन, न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस

Tue, 06 Jan 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 06 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The coldest day of the season, minimum temperature was 6 degrees Celsius
फोटो 29 मैनपुरी भोगांव रोड पर कोहरे के बीच से गुजरते वाहन। संवाद
मैनपुरी। जनपद में मंगलवार सर्दी का सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर चली ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। वहीं दूसरी तरफ सुबह से शाम तक छाए रहे कोहरे की वजह से आवागमन भी बाधित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। वहीं घने कोहरे के भी आसार होंगे।
विज्ञापन


जनपद में सर्दी का सितम लोगों को लगातार सता रहा है। 2 दिन हल्की धूप ने जहां लोगों को सर्दी से राहत दी। वहींं, ठंडी हवाओं और कोहरे ने लोगों की परेशानी फिर से बढ़ा दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग के अनुसार मंगलवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिला, जिसकी वजह से दृश्यता 50 मीटर तक रह गई। ऐसे में सड़क पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। गलन और ठंडी हवा ने लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ा दी। तेज सर्दी को देखते हुए प्रशासन ने सभी जगह पर्याप्त अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं, शीतलहर भी लोगों को परेशान कर सकती है।

सर्दी के चलते जिलाधिकारी की ओर से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया था। वहीं, मंगलवार को कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोल दिए गए। ऐसे में तेज सर्दी के चलते लोगों का कहना है कि स्कूलों की छुट्टी आगे बढ़ाई जानी चाहिए, जिससे बच्चों को परेशानी का सामना न करना पड़े।


कोहरे और ठंड के चलते जहां जनमानस अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं ट्रेन और बसों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है। मैनपुरी में कालिंदी एक्सप्रेस देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसके साथ ही रोडवेज बसें भी अपने समय से देरी से बस स्टैंड पर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed