फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The chocolate with the sweet gift of love

चॉकलेट संग दी प्यार की मीठी सौगात

Thu, 09 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 09 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
The chocolate with the sweet gift of love
चॉकलेट संग दी प्यार की मीठी सौगात - फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन-वीक के तीसरे दिन यानि चॉकलेट-डे पर प्रेमी युगलों ने एक दूसरे को प्यार की मीठी सौगात के तौर पर चॉकलेट दीं। इस मौके पर चॉकलेट पेस्ट्री और चॉकलेट केक भी खूब बिके।
विज्ञापन

 गुरुवार को कालेज खुले होने के चलते प्रेमी युगलों का चॉकलेट-डे का मजा कई गुना बढ़ गया। सुबह से ही शहर की विभिन्न दुकानों पर युवाओं को चॉकलेट और गिफ्ट पैक खरीदते देखा गया। सभी ने अपनी जेब के हिसाब से खरीदारी की। किसी ने 50 रुपये की सिंगल चॉकलेट खरीदी तो किसी ने 500 रुपये तक के गिफ्ट पैक को तरजीह दी। इसके अलावा शहर की कन्फेक्शनरी और बेकरी की दुकानों पर भी चॉकलेट केक और पेस्ट्री की जमकर बिक्री हुई। शहर की दुकानों पर विशेष रूप से डिजाइन किए गए ब्लैक फारेस्ट, ब्लैक करंट, समेत चॉकलेट स्वाद की विभिन्न प्रकार की पेस्ट्री और केक बिक्री के लिए रखे गए। ऑन डिमांड प्रेमी या प्रेमिका का नाम भी इन पर लिखने की सुविधा दुकानदारों ने प्रेमी युगलों के लिए दे रखी थी।
विज्ञापन

स्टेशन रोड और संता बसंता चौराहे पर स्कूल-कालेजों की छुट्टी के बाद तो चॉकलेट और केक आदि खरीदने के लिए युवाओं की भीड़ लग गई। कई दुकानों पर तो शाम तक चॉकलेट और गिफ्ट पैक का स्टाक ही समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज है टेडी डे
मैनपुरी। वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन टेडी डे होता है। इसके लिए दुकानदारों ने गुरुवार को ही तैयारी कर लीं। हर साइज, रंग और प्रकार के टेडी दुकानों पर बिक्री के लिए सजा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed