फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The car of a Mainpuri family that went to Maha Kumbh met with an accident in Pratapgarh three people died

UP: नई कार लेने पर गए महाकुंभ...रास्ते में हुआ भीषण हादसा, पिता-पुत्र और बहू की माैत; एक साथ जलीं तीन चिताएं

Tue, 28 Jan 2025 05:55 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 28 Jan 2025 05:55 PM IST
सार

हादसे में पिता-पुत्र और बहू की माैत हो गई, जबकि अन्य परिवारीजन गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में एक साथ तीन चिताएं जलती देख हर किसी की आंख नम हो गई।

विज्ञापन
The car of a Mainpuri family that went to Maha Kumbh met with an accident in Pratapgarh three people died
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रतापगढ़ जिले के थाना कोहंडौर क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मैनपुरी के करहल निवासी रोडवेज बस चालक, उनकी पत्नी और पिता के शव मंगलवार को पैतृक गांव लाए गए। गांव में अंतिम संस्कार किया गया। एक परिवार से एक साथ तीन चिताएं जलने से माहौल गमगीन हो गया। हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन

 

करहल थाना क्षेत्र के किशनी रोड निवासी मनोज गुप्ता (52) रविवार को अपने पिता राम अजोर उर्फ लालाजी (65), पत्नी सुनीता (50) के अलावा बेटे शिवम, बहू शीतल, नाती सत्यम, नातिन दिव्या के साथ रविवार को मैनपुरी से महाकुंभ गए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां स्नान के बाद सोमवार को अयोध्या में रामलला दर्शन के लिए निकले। रास्ते में उनकी कार डीसीएम यानी मिनी ट्रक से भिड़ गई थी। मनोज, सुनीता और राम अजोर उर्फ लालाजी के शव का अंतिम संस्कार इटावा के सैफई के गांव नगला सुभान में हुआ। यह पूरा परिवार नई कार लेने की खुशी में महाकुंभ में स्नान के लिए गए थे।

 
विज्ञापन

बेटा, बहू, नाती और नातिन का चल रहा इलाज
रोडवेज बस चालक मनोज गुप्ता के बेटे शिवम, उसकी पत्नी शीतल की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को रायबरेली एम्स से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया है। नाती सत्यम और नातिन दिव्या रायबरेली स्थित एम्स में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed