फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The bride's departure did not take place for the second consecutive day due to a dowry dispute.

Mainpuri News: दहेज के विवाद में दूसरे दिन भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

Sun, 28 Jun 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 28 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The bride's departure did not take place for the second consecutive day due to a dowry dispute.
बरनाहल। गांव इकहरा में शनिवार सुबह दुल्हन की विदाई के वक्त दहेज के सामान को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लाेगों में जमकर मारपीट हो गई थी, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा गया था। मगर कोई हल नहीं निकल सका। रविवार को दूसरे दिन भी दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के गांव बोझिया निवासी एक युवक की बरात शुक्रवार रात को गांव इकहरा पहुंची थी। शादी के सभी कार्यक्रम हंसी खुशी के साथ संपन्न हुए।
शनिवार सुबह जब विदा हो रही थी, तभी दहेज में मिले सामान को लेकर विवाद होने लगा। विवाद ने तूल पकड़ा और दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई।
थाने में दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। शनिवार को कोई हल नहीं निकल सका, रविवार शाम तक दोनों पक्ष के बीच समझौते के प्रयास चलते रहे। मगर कोई नतीजा नहीं निकल सका। जिस कारण शादी के दो दिन बाद भी दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed