{"_id":"58fe37454f1c1b9d65c0c584","slug":"the-bridegroom-went-on-a-tour-and-refused-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को आई मिर्गी, बिना दुल्हन के लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे को आई मिर्गी, बिना दुल्हन के लौटी बरात
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात को जयमाला के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। यह देखकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी देर तक मनाए जाने का सिलसिला चला। मगर दुल्हन के फैसले के आगे बरात बैरंग ही लौट गई। वहीं खुशी वाले घर में उदासी का माहौल छा गया।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुत्री की शादी एटा के मोहल्ला शांतिनगर निवासी युवक के साथ तय की थी। सभी रस्मों रिवाज हंसी खुशी संपन्न होने के बाद रविवार को दूल्हा बरात लेकर दरवाजे पर आया। वहां घरातियों ने बरातियों की जमकर खातिरदारी की। दावत आदि का आयोजन चल रहा था। इसी बीच जयमाला के समय अचानक दूल्हा चक्कर खाकर गिर गया। पता चला कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा है। जानकारी करने पर पता चला कि उसको पहले भी दौरे पड़ चुके हैं।
यह बात मालूम होते ही दुल्हन के जोडे़ में सजी युवती ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। एक बार तो परिवार के लोगों ने समाज का वास्ता देकर शादी करने को कहा लेकिन जब युवती जिद पर अड़ गई तो परिवारीजन भी सहमत हो गए। रात भर मध्यस्थता के बाद लड़के पक्ष के लोगों ने लेनदेन किया गया सामान और नकदी आदि वापस कर दी। जिसके बाद बरात बगैर दुल्हन ही वापस लौट गई। वहीं दूसरी ओर बेटी बरात लौटने के बाद घर में सन्नाटा छाया हुआ है।