फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The bride and groom fled

दुल्हन को छोड़कर भागा दूल्हा

Thu, 19 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 19 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
The bride and groom fled
दुल्हन को छोड़कर भागा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के एक गांव मेें जयमाला के बाद अचानक दूल्हा मंडप छोड़कर भाग गया। जानकारी होने पर शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। काफी देर तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा के पिता, चाचा और बहन को बंधक बना लिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौता की कोशिश चल रही थी।
विज्ञापन

बुधवार शाम कस्बा निवासी प्रकाश पाल की पुत्री ओमलता की बरात कन्नौज के थाना प्रेमपुर के गांव दलीपपुर से आई थी। बरात के ठहरने की व्यवस्था एक गेस्ट हाउस में कराई गई। बरातियों की आवभगत करने के बाद बरात धूमधाम से लड़की के दरवाजे पर पहुंची। देर रात जयमाला की रस्म हुई, सुबह जब फेरे का वक्त हुआ तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे गोविंद पाल को बुलवाया। काफी देर तक जब दूल्हा मंडप पर नहीं आया तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश की मगर वह कहीं नहीं मिला। पता चला की दूल्हा वहां से भाग गया है।
विज्ञापन

हकीकत सामने आने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने दूल्हा के पिता रामपाल, चाचा बदन सिंह और चचेरी बहन भारती को बंधक बना लिया। आरोप लगाया कि दूल्हा अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा है इसी वजह से वहां से भाग गया। सूचना के बाद भी कई घंटों तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। दूल्हे के भाग जाने के बाद दुल्हन और उसके परिवारीजन परेशान थे, वहीं दूल्हे की चचेरी बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन के पिता का कहना था कि जब तक दूल्हा नहीं आएगा तब तक परिवारीजनों को नहीं छोड़ेंगे। बाद में पुलिस के आने पर घरवालों ने समझौता होने तक तहरीर न देने की बात कही।

दूल्हे के चचेरे भाई के साथ शादी से किया इनकार
 दोपहर में दूल्हे के चचेरे भाई से दुल्हन की शादी की बात चलाई गई। मगर दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि वह ऐसे लालची दूल्हे व उसके परिवारीजनों के साथ कभी शादी नहीं करेगी। जहां दहेज को ज्यादा महत्व दिया जाता है।

 
प्रधान ने की समझौते की बातचीत
शाम को रनवीनपुर के प्रधान देवेंद्र यादव ने दोनों पक्षों से समझौते की बात की। दोनों पक्षों में आठ लाख रुपये में समझौते की बात तय हुई। दूल्हे पक्ष ने 24 घंटे के अंदर खेत बेचकर आठ लाख रुपये देने की बात कही। तय हुआ कि तब तक दूल्हे के पिता व अन्य परिवारीजन उनकी ही देखरेख में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed