{"_id":"5749d6214f1c1ba22c69393f","slug":"the-boy-s-hands-punt","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार बाजी लड़कों के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार बाजी लड़कों के हाथ
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 28 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
अच्छे रिजल्ट से खिले चेहरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार लड़कों ने बाजी मारी है। इस वर्ष कुल 93.68 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। वहीं पिछले वर्ष का परिणाम 98 प्रतिशत था। इस प्रकार पिछली बार की तुलना में इस बार परीक्षा परिणाम में पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं परिणाम देखने के बाद बच्चों ने जमकर धमाल मचाया, किसी ने पार्टी की तो कोई गुरुजनों का आशीर्वाद लेने स्कूल गया।
शनिवार को सुबह से ही हाईस्कूल के परीक्षार्थी परिणाम देखने को बेचैन दिखे। उत्तीर्ण होने को लेकर तो किसी में संशय नहीं था हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में पास विद्यार्थियाें का प्रतिशत काफी कम होने से परिणाम घोषित होने के बाद कई विद्यार्थियों के चेहरे उतर गए। कई परीक्षार्थी और अभिभावक परिणाम जानने के लिए स्कूल पहुंच गए। जैसे ही परीक्षा परिणाम आया मौजूद परीक्षार्थियों ने पास होने की खुशी में धमाल मचाना शुरू कर दिया।
कालेज स्टाफ ने 10 सीजीपीए में शामिल नामों की घोषणा की। इस बार भी परीक्षा में लड़कियों की अपेक्षा लड़कों ने बाजी मारी।
सुदिति ग्लोबल एकेडमी का हाईस्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। इस कालेज के 34 विद्यार्थी दस सीजीपीए के साथ पास हुए हैं। इनमें 25 छात्र और 9 छात्राएं शामिल हैं। 25 नौ सीजीपीए के साथ परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। सुदिति ग्लोबल एकेडमी के निदेशक व प्रधानाचार्य डाक्टर राममोहन ने बताया कि 236 परीक्षार्थियों में से सभी ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है।
विज्ञापन
एसबीआरएल एकेडमी का भी परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा है। यहां 13 विद्यार्थियाें ने दस सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। 20 ने नौ सीजीएपीए प्राप्त किया। विद्यालय के संचालक डाक्टर अनुपम गुप्ता ने बताया कि इसमें दस छात्र और दस छात्राएं शामिल हैं। अध्ययनरत 165 सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हो गए हैं। हर्ष का विषय है कि मैनपुरी जिले में सेंट मेरीज स्कूल के 209 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इसमें से दो बच्चों के 10 सीजीपीए आए। वहीं 21 बच्चों के नौ सीजीपीए व 72 बच्चों ने आठ सीजीपीए प्राप्त किए। बेहतरीन प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधक दीपक दास, प्रधानाचार्या मनोरमा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
सीआरबी पब्लिक में 166 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। प्रबंधक प्रेममित्र लूथरा ने बताया कि इसमें एक विद्यार्थी ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए। वहीं 16 ने नौ सीजीपीए के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं जेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के 150 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। प्रधानाचार्या डाक्टर नीलम यादव ने बताया कि 25 विद्यार्थियाें ने दस सीजीपीए के साथ परीक्षा पास की है। वहीं नौ सीजीपीए के साथ 22 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी में 57 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। नौ विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए, 35 ने नौ सीजीपीए और 13 ने आठ सीजीपीए के साथ परीक्षा पास की। पैराडाइज पब्लिक स्कूल में 43 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें से पांच ने 10 सीजीपीए, 14 ने नौ सीजीपीए के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। कपिल मुनि पब्लिक स्कूल में सौ प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। यहां 16 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए।
दिन भर हुआ इंतजार
मैनपुरी। सीबीएसई का 10वीं का परिणाम दोपहर दो बजे जारी हुआ। इससे पूर्व परीक्षा परिणाम दोपहर 12 बजे जारी होने की सूचना बोर्ड के अधिकारियों ने दी थी। इसके चलते 11 बजे से ही बच्चे साइबर कैफे पहुंचने लगे थे। दिनभर के लंबे इंतजार के बाद जब दोपहर को दो बजे परिणाम घोषित हुआ तो बच्चों के चेहरों पर से दिनभर की गर्मी और थकान का असर गायब हो गया। वे खुशी से उछल पड़े।