{"_id":"6a230b2e48199024d80eec70","slug":"the-body-of-a-child-who-had-come-to-his-maternal-grandparents-house-was-found-in-a-pond-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-160616-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ननिहाल आए बालक का शव तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ननिहाल आए बालक का शव तालाब में मिला
विज्ञापन
बरनाहल(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव गढि़या आलमगीरपुर स्थित ननिहाल आए छह वर्षीय बालक का शव शुक्रवार सुबह तालाब में पड़ा मिला। बालक बृहस्पतिवार सुबह से लापता था परिजन व पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे। घटना के बाद परिजन में चीख-पुकार मची है। स्थानीय पुलिस ने बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है।
आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के मोहल्ला सतौली निवासी सपना देवी का मायका थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव गढि़या आलमगीरपुर में है। बच्चों के स्कूल की छुट्टियां होने के बाद सपना अपने दो बेटों बड़े दीपक व छोटे छह वर्षीय साहिल के साथ मायके आई थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11:30 बजे साहिल घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया। इसके बाद परिजन ने हर संभव स्थान पर तलाश किया। शाम को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने काफी तलाश किया मगर बच्चे का कहीं भी पता नहीं लग सका।
शुक्रवार सुबह साहिल का शव घर से कुछ दूर स्थित तालाब में पड़ा दिखाई दिया। जानकारी मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चे के शव को तालाब से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। हादसे में बालक की मौत के बाद मां व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद