फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The administration has taken a strict stance with the Transport Department following the Lucknow fire incident.

Mainpuri News: लखनऊ अग्निकांड के बाद शासन सख्त हुआ परिवहन विभाग

Sat, 27 Jun 2026 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 27 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The administration has taken a strict stance with the Transport Department following the Lucknow fire incident.
कासगंज। लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद शासन ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग सोमवार से जिले में 30 दिवसीय विशेष जांच अभियान शुरू करेगा। अभियान के दौरान रोडवेज एवं निजी बसों के अलावा अन्य सभी छोटी-बड़ी व्यावसायिक बसों एवं अन्य वाहनों में अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन निकास द्वार की गहन जांच की जाएगी।शासन के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक व्यावसायिक वाहन में मानक के अनुरूप अग्निशमन यंत्र उपलब्ध और कार्यशील है, जांच के दौरान जिन वाहनों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिलेगा, खराब मिलेगा या इमरजेंसी एग्जिट द्वार मानकों के अनुरूप नहीं होगा, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ आरपी मिश्र ने बताया कि विशेष अभियान लगातार 30 दिनों तक चलेगा। इस दौरान निजी बसों, रोडवेज बसों समेत अन्य व्यावसायिक वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed