फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The 200-year-old Ramlila: From lanterns to LEDs.

Mainpuri News: लालटेन से एलईडी तक पहुंची 200 साल पुरानी रामलीला

Tue, 06 Oct 2026 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The 200-year-old Ramlila: From lanterns to LEDs.
फोटो 25 आगरा रोड ​स्थित रामलीला पंडाल। संवाद
मैनपुरी। 200 साल से अधिक पुरानी शहर की रामलीला ने समय के साथ अपना स्वरूप भले बदला हो लेकिन परंपरा आज भी कायम है। लालटेन की रोशनी में बैलगाड़ी पर भगवान श्रीराम की बरात निकलती थी और कुड़कुड़ियों की धुन पर भजनों के बीच श्रद्धालु झूमते थे। अब रामलीला हाईटेक हो चुकी है।
विज्ञापन


आगरा रोड स्थित मैदान में रात को होने वाले मंचन में डिजिटल स्क्रीन, आधुनिक प्रकाश और साउंड सिस्टम का इस्तेमाल हो रहा है। राम बरात में एलईडी से सजे रथ, आकर्षक झांकियां और हाईटेक बैंड आकर्षण का केंद्र होंगे। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि 200 वर्ष से अधिक समय से लगातार रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला के इतिहास का प्रमाण वर्ष 1919 के दस्तावेज में भी मिलता है। कमेटी के अध्यक्ष महेशचंद्र अग्निहोत्री कहते हैं कि तकनीक और व्यवस्थाएं बदली हैं लेकिन रामलीला की मूल परंपरा को कायम रखा गया है। मंत्री सुरेश चंद्र बंसल बताते हैं कि पहले सीमित साधनों में भी रामलीला लोगों के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र थी। अब तकनीकी संसाधनों से लीलाओं को अधिक प्रभावी बनाया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 1919 में महाराजा तेजसिंह के वंशज ने दी थी भूमि

रामलीला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने बताया कि महाराजा तेजसिंह की वंशज रानी रत्नेश कुमारी ने वर्ष 1919 में रामलीला कमेटी को भूमि उपलब्ध कराई थी। दस्तावेज में उल्लेख है कि यहां लंबे समय से रामलीला का आयोजन होता आ रहा था और इसकी निरंतरता के लिए भूमि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 25 आगरा रोड स्थित रामलीला पंडाल। संवाद

फोटो 25 आगरा रोड स्थित रामलीला पंडाल। संवाद

फोटो 25 आगरा रोड स्थित रामलीला पंडाल। संवाद

फोटो 25 आगरा रोड स्थित रामलीला पंडाल। संवाद

फोटो 25 आगरा रोड स्थित रामलीला पंडाल। संवाद

फोटो 25 आगरा रोड स्थित रामलीला पंडाल। संवाद

फोटो 25 आगरा रोड स्थित रामलीला पंडाल। संवाद

फोटो 25 आगरा रोड स्थित रामलीला पंडाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed