{"_id":"5707eb2a4f1c1bc96ec810c8","slug":"tempo-chaalakon-kee-deeem-se-vasoolee-rokane-kee-maang","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालकों की डीएम से वसूली रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालकों की डीएम से वसूली रोकने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
मांग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो चालकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को डीएम से मिल श्रीदेवी मेले में टेंपो चालकों से अवैध वसूली की शिकायत की। कहा कि श्रीदेवी मेला में टेंपो चालकों से एक दिन का 50-100 रुपये लिया जा रहा है। टेंपो चालक लटूरी ने कहा कि वे बेहद गरीब हैं। दिन रात टेंपो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। रोजाना कमाई का एक बड़ा हिस्सा श्रीदेवी मेला में उनसे वसूल किया जा रहा है।
संदीप ने कहा कि नगर पालिका की तय धनराशि का पहले ही भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में मेला में की जा रही वसूली अवैध है। इसे रोका जाए। इस मौके पर रिंकू, जयपाल, सुनील, महेश, रामबरन आदि ने रोष जताया।
विज्ञापन
संदीप ने कहा कि नगर पालिका की तय धनराशि का पहले ही भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में मेला में की जा रही वसूली अवैध है। इसे रोका जाए। इस मौके पर रिंकू, जयपाल, सुनील, महेश, रामबरन आदि ने रोष जताया।
विज्ञापन