फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tempo caught fire while boarding passengers in Mainpuri people saved their lives by running

Mainpuri News: सवारियां बैठाते समय टेंपो में लगी आग, मच गई भगदड़; लोगों ने भागकर बचाई जान

Wed, 10 May 2023 05:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 May 2023 05:52 PM IST
सार

मैनपुरी में सवारियां बैठाते समय टेंपो में आग लग गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Tempo caught fire while boarding passengers in Mainpuri people saved their lives by running
Mainpuri News: सवारियां बैठाते समय टेंपो में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भोगांव तहसील के पास बुधवार को सवारियां बैठाने के दौरान एक टेंपो में आग लग गई। आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया।

विज्ञापन

सवारियां उतर कर भागने लगीं

बिछवां थाना क्षेत्र के धनमऊ खटाना गांव निवासी रामविलास शाक्य अपना टेंपो खुद ही चलाते हैं। बुधवार की दोपहर वह मैनपुरी भोगांव मार्ग पर तहसील गेट के सामने सवारियों को बैठा रहे थे। तभी इंजन से निकली एक चिंगारी से टेंपो ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। टेंपो में आग की पलटें उठता देख उसमें बैठीं सवारियां उतर कर भागने लगीं। आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- चाची पर आ गया भतीजे का दिल: बढ़ने लगीं नजदीकियां, होने लगी बात, चाचा को लग गई भनक; विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो पूरी तरह से जल गया

इसी बीच चालक ने टेंपो को तहसील से करीब 100 मीटर दूर ले जाकर खड़ा कर दिया। चालक ने लोगों के साथ मिलकर आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। लेकिन तब तक टेंपो पूरी तरह से जल चुका है। घटना के बाद चालक की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed