{"_id":"69ed1da1cfb242e9fb03d044","slug":"temperatures-soar-past-44-degrees-heatwaves-and-scorching-sun-throw-daily-life-into-chaos-mainpuri-news-c-163-1-eta1002-149690-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: 44 डिग्री के पार तापमान, लू और धूप से जनजीवन अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: 44 डिग्री के पार तापमान, लू और धूप से जनजीवन अस्त व्यस्त
Sun, 26 Apr 2026 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए स्वीमिंग पूल में नहाते बच्चे। संवाद
एटा। जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 29.4 डिग्री के आसपास पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दिनभर बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।
तेज धूप, उमस और लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। सुबह 9 बजे के बाद से ही धूप तेज हो जाती है और दोपहर में सड़कें सूनी हो जाती हैं। बाजारों में भी भीड़ कम दिखाई देने लगी है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की संख्या में पिछले सप्ताह की तुलना में काफी कमी आई है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कई लोग दिन में जरूरी काम भी शाम ढलने तक टाल रहे हैं।
मेडिकल कॉलेजों व स्वास्थ्य केंद्रों में गर्मी से संबंधित परेशानियों जैसे चक्कर आना, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द आदि के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। तेज गर्मी और लू के कारण स्कूलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। दोपहर में बच्चों की छुट्टी होते ही अभिभावक छतरी, गमछा और पानी की बोतल लेकर स्कूल गेट के बाहर पहुंच जाते हैं। कई अभिभावक अपने बच्चों को वाहन से लेकर घर पहुंचा रहे हैं जिससे उन्हें तेज धूप से बचाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी गर्मी से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मी मास्क, गमछा और टोपी पहनकर ही फील्ड में निकल रहे हैं। जहां एक ओर भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने रातों की नींद हराम कर दी है। शुक्रवार, शनिवार देर रात कई जगह बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोड बढ़ने के कारण रात को गर्मी के कारण लोगों को या तो छतों पर सोना पड़ा या फिर उमस भरी रात जागकर गुजारनी पड़ी। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र अवागढ़ प्रभारी एसके सिंह को कहना है कि अभी 48 घंटों में मौसम में कोई परिवर्तन नहीं है। गर्मी ऐसी ही पड़ेगी।
प्रशासन ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी की जारी
- दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।
- पानी, छाछ, नींबू पानी, ओआरएस का सेवन करें।
- बुजुर्गों और बच्चों को धूप में बाहर न भेजें।
- बाहर निकलते समय सिर, चेहरा और गर्दन को ढककर रखें।
- खाली पेट बाहर न निकलें।
- बिजली कटौती के दौरान शरीर को ठंडा रखने के उपाय अपनाएं।