फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Teenage girl molested after entering home, one accused arrested

Mainpuri News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, एक आरोपी पकड़ा

Mon, 09 Mar 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 09 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl molested after entering home, one accused arrested
किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात को दो लोग एक घर में घुस गए। सो रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ की, जगार होने पर आरोपी भाग निकले। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक आरोपी पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दूसरा साथी भाग निकला, पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। बताया कि रविवार को वह पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जनपद औरैया गए थे। 13 वर्षीय पुत्री अपने दादा के साथ घर पर थी। रात करीब 11 बजे जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र निवासी युवक अपने साथी के साथ घर में घुस आया। 13 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी जाग गई और शोर मचा दिया। जगार होता देख दोनों आरोपी घर से निकल कर भागने लगे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस पकड़े गए युवक को थाने ले गई। पता चला कि आरोपी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साले हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed