फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   teenage girl committed suicide by hanging herself in Mainpuri

Mainpuri News: फंदे से झूली नौवीं की छात्रा, घटना के समय घर पर अकेली थी; दृश्य देख सदमे में परिजन

Fri, 06 Oct 2023 04:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 04:58 PM IST
सार

राम निवास की पुत्री ने घर के कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। जब बाबा घर पर पहुंचे तो शव लटका देख होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।

विज्ञापन
teenage girl committed suicide by hanging herself in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार की देर शाम एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। किशोरी 9वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।

विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला रंजे निवासी राम निवास की पुत्री रिशू (17) ने बृहस्पतिवार की शाम घर के कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। जब बाबा घर पर पहुंचे तो शव लटका देख होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- भिवानी की आतिशबाजी फैक्टरी में विस्फोट: पिता की आंखों के सामने बेटे के उड़ गए चीथड़े; दिल दहलाने वाला था हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के भतीजे दिलीप कुमार ने पुलिस को बताया कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। न ही ऐसी कोई बात हुई थी। जिस कारण रिशू ऐसा कदम उठाती। अन्य परिजन भी खुदकुशी को लेकर कोई वजह नहीं बता सके। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।

पढ़ने में होशियार थी छात्रा

परिजन ने बताया कि रिशू पढ़ने में काफी होशियार थी। अपने कक्षा में हमेशा अव्वल आती थी। घटना के दिन भी सब कुछ सामान्य ही नजर आ रहा था। परिजन भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने रिशू को अपना जीवन समाप्त करने के लिए मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed