फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tears welled up in the father's eyes upon finding his daughter safe.

Mainpuri News: बेटी को सकुशल पाकर छलके पिता के आंसू

Fri, 21 Aug 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 21 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tears welled up in the father's eyes upon finding his daughter safe.
बरनाहल। अपनों से बिछड़ने का दर्द क्या होता है, उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता जिसकी मासूम बच्ची अचानक आंखों से ओझल हो जाए। शुक्रवार को बरनाहल पुलिस की सजगता से परिजन से बिछड़ी तीन साल की मासूम सुरक्षित अपने माता-पिता के पास पहुंच गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है। कस्बा बरनाहल में डालूपुर रोड पर एक तीन साल की मासूम बच्ची अकेली भटक रही थी। राह से गुजर रही महिला पुलिसकर्मी की नजर बच्ची पर गई तो बच्ची के पास जाकर चुप कराया। रोने का कारण पूछा और अपने साथ थाना परिसर में बने मिशन शक्ति केंद्र ले गई। बच्ची से जो कुछ भी जानकारी मिली, उस आधार पर परिजन की तलाश शुरू कर दी। तलाश के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया, कुछ देर प्रयास के बाद बच्ची के परिजन का पता चल गया। बच्ची के पिता ने थाने आकर बताया कि बच्ची खेलते हुए घर से निकल गई थी। बच्ची ने पिता को देखा तो सीने से लग गई। बेटी को सकुशल पाकर पिता की आंखों से आंसू बहने लगे। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed