फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   teacher will go door to door To connect children with education in new education session in Mainpuri

स्कूल चलो अभियान: घर-घर जाएंगे गुरूजी, बच्चों को बुलाकर लाएंगे, एक भी बच्चा शिक्षा से छूटा तो होगी कार्रवाई

Tue, 28 Mar 2023 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Mar 2023 08:32 PM IST
सार

मैनपुरी में नए शिक्षा सत्र पर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए गुरूजी घर-घर जाएंगे। प्रमुख सचिव शासन ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। स्कूल चलो अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के संचालन के तैयारी की गई है।

विज्ञापन
teacher will go door to door To connect children with education in new education session in Mainpuri
मैनपुरी बीएसए कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में नवीन शिक्षा सत्र शुरू होने जा रहा है। नवीन शिक्षा सत्र में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए गुरूजी घर-घर जाएंगे। प्रमुख सचिव शासन ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। जिले में भी स्कूल चलो अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के संचालन के तैयारी की गई है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन दीपक कुमार ने डीएम को भेजे पत्र में एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे शिक्षा सत्र को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने और बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों को छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए घर-घर पहुंचकर अभिभावकों से मुलाकात करनी होगी। बच्चों के प्रवेश के लिए विद्यालय में बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर बीएसए ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि छह से 14 साल के प्रत्येक बच्चे का स्कूल में नामांकन जरूरी है। इसके लिए एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के तहत शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे। यही नहीं जरूरत के अनुसार ग्राम प्रधान, जन प्रतिनिधियों आदि का भी सहयोग लिया जाए। चेतावनी दी गई है कि यदि छह से 14 वर्ष का एक भी बच्चा स्कूल से बाहर मिला तो संबंधित विद्यालय के शिक्षकों और प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों के लिए दो लाख की धनराशि भी हुई जारी

स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से दो लाख रुपये की धनराशि मीडिया एवं कम्युनिटी मोबलाइजेशन मद से जारी की गई है। इस धनराशि से प्रचार प्रसार के लिए सामग्री आदि तैयार कराई जाएगी। 31 मार्च तक सारी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

तीन महीने तक चलेगा स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम

परिषदीय स्कूलों में बच्चों के आकर्षण के लिए 12 सप्ताह तीन महीने तक स्कूल रेडीनेस प्रोग्राम के संचालन का निर्णय लिया गया है। कक्षा एक के बच्चों को इस कार्यक्रम के तहत खेल ही खेल में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी।



बीएसए दीपिका गुप्ता ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सभी खंड शिक्षाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed