फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tantrik killed the cattle trader

UP: बिस्तर पर पत्नी को देखा दोस्त के साथ...फिर डीजे पर खूब नाचा तांत्रिक, युवक को दी ऐसी माैत; कांप उठा कलेजा

Sun, 23 Feb 2025 08:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Feb 2025 08:59 PM IST
सार

युवक की तांत्रिक से दोस्ती थी। घर पर आना जाना था। एक दिन तांत्रिक ने दोस्त को पत्नी संग आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। तभी से उसके दिल में आग लगी हुई थी।

विज्ञापन
Tantrik killed the cattle trader
हत्यारोपी तांत्रिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगला परम के रहने वाले पशु व्यापारी की हत्या तांत्रिक ने पत्नी से अवैध संबंध के चलते अंजाम दी थी। रविवार को पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने जुर्म का इकबाल किया। बताया कि पहले शराब पिलाई, इसके बाद गला घोंट कर मार डाला। इतने पर भी यकीन नहीं हुआ तो चाकू से गला रेत दिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर के सामने नहर पटरी पर 18 फरवरी की रात नगला परम निवासी पशु व्यापारी अमित कुमार उर्फ हीरालाल का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या किए जाने व चाकू से गला रेतने की बात सामने आई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के मामले में मानपुर बिकू (जुडै़ला) निवासी तांत्रिक मुन्ना लाल का नाम सामने आया था। आरोप था कि उसने तंत्र क्रिया के चलते नरबलि दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।

हत्याकांड का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पशु व्यापारी अमित और मुन्नालाल के बीच गहरी दोस्ती थी। वह लोग साथ में खाते पीते थे। 

 
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी मुन्ना लाल ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह पूर्व जब वह घर पहुंचा तो अमित को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। दोनों के बीच अवैध संबंध की जानकारी होने के बाद वह खून का घूंट पीकर रह गया था। 

मगर, उसके मन में बदले की भावना जन्म ले चुकी थी। 18 फरवरी को अमित गांव के मनोज की भैंस बिकवाने के बाद मेहनताने के 300 रुपये लेकर मुन्ना लाल के पास आया। 

 

इसके बाद दोनों ने जुड़ैला स्थित बाग में शराब पी। एक शादी कार्यक्रम में दावत खाने के बाद झाड़ फूंक करने की बात कह कर अमित को अपने साथ कमलपुर के सामने नहर पटरी किनारे ले गया। 

वहां भी शराब पी, अमित जब नशे में धुत हो गया तो उसके सिर पर खून सवार हो गया और उसने अमित की गला घोंट कर हत्या कर दी। इतने पर भी यकीन नहीं हुआ तो चाकू से गला रेत दिया।  इसके बाद वह मौके से भाग गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

 

प्रतिद्धंदी को फंसाने के लिए घटनास्थल पर डाली थी तंत्र की सामग्री
पुलिस ने जब तांत्रिक मुन्ना लाल से पूछा कि यदि उसने पत्नी से अवैध संबंधों के चलते अमित की हत्या की है। तब घटनास्थल पर सिंदूर, फूल आदि क्यों डाले थे। तब आरोपी ने बताया कि उसने अपना बदला ले लिया था। 

उसने सोचा कि क्यों न इस हत्या के मामले में अपने प्रतिद्धंती तांत्रिक को फंसा दे। तंत्र मंत्र के चलते हत्या से भ्रमित होकर पुलिस प्रतिद्धंदी को गिरफ्तार कर लेगी और उसके रास्ते का कांटा भी हमेशा के लिए निकल जाएगा।

 

हत्या से पहले डीजे पर अमित के साथ नाचा था तांत्रिक
पुलिस की पूछताछ में तांत्रिक ने पास के ही गांव में दावत खाने की बात बताई। यह भी बताया कि दावत खाने के बाद अमित के साथ वह काफी देर तक डीजे पर डांस करता रहा। जब नशा कम हुआ तो वह योजना के तहत अमित को अपने साथ ले गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed