फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tajiye inconsolable atmosphere around the handed-e-

गमगीन माहौल में ताजिये किए सुपुर्द-ए-खाक

Thu, 13 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 13 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tajiye inconsolable atmosphere around the handed-e-
मोहर्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर में हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम परंपरागत ढंग से मनाया गया। ताजियों के जुलूस निकाले गए। करबला पर मर्सिए पढ़े गए और देर रात्रि ताजिये सुपुर्द-ए-खाक किए गए। 
विज्ञापन

हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम पर ताजियों की जियारत के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। ताजियों का काफिला करबला पहुंचा जहां ताजिये सुपुर्दे खाक किए गए। इसके बाद फातिहा हुई। हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर कई जगह लंगर में खाना खिलाने का कार्य हुआ। नमाज के बाद विभिन्न स्थानों से ताजियों का उठना शुरू हुआ और सभी ताजियेदार ताजिये के जुलूस लेकर बड़े चौराहा पर एकत्रित हुए। 
विज्ञापन

बड़े चौराहे पर अखाड़ा हुआ। अखाड़े में नौजवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष जमील खां, मोहम्मद एजाज उर्फ गुड्ड्, मोहम्मद आजम खां, सलीम खां, नदीम इलाही, सादाव असलम, सिराज, रवि, वसीम, फैसल, सकीर, गुलाब हुसैन, इमरान आदि ने ताजियेदारों को पगड़ी बांधकर हौसलाअफजाई की। ताजियेदारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े चौराहे से ताजियों का जुलूस शुरू हुआ। ताजियों की छटा देखने के लिए हजारों हिंदू और मुस्लिमों का जन सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। ताजियों पर चांदी अबरक और पन्नी के अलावा प्लास्टिक शीट पर नक्काशी की गई थी। बड़े चौराहे से शुरू हुआ ताजिये का जुलूस कृष्णा टाकीज रोड, देवी रोड, कटरा होता हुआ मदार दरवाजा पहुंचा जहां लोगों ने रोशनी का इंतजाम किया था। मदार दरवाजे पर अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

इसके पश्चात सभी ताजिये सलामी के लिए किले के पीछे दरगाह शरीफ पहुंचे। वहां देवी रोड होते हुए करबला शरीफ पहुंचे जहां गमगीन माहौल में ताजिये सुपुर्द ए खाक किए गए। वहीं मंगलवार की रात बड़े चौराहे पर कुरआन ख्वानी का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने कुरआन की तिलावत की। इस दौरान लोगों ने स्टॉल लगाकर हलीम, खीर, बिरयानी, केसर का दूध वितरित किया। इस मौके पर हाजी एहसान राइन, असरफ, चंदा राइन, अकरम, मुवीन आदि ने स्टॉल लगाकर छबील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed