फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Surya philosophy of people Trse

सूर्यदेव के दर्शन को तरसे लोग

Sat, 07 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 07 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Surya philosophy of people Trse
सूर्यदेव के दर्शन को तरसे लोग - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सूर्यदेव के दर्शन को लोग तरस गए। सुबह से ही आसमान में छाए बादल देर शाम तक नहीं छटे। बादल छाए रहने और सर्द हवाएं चलने से ठंड और बढ़ गई। मौसम के रुख को देख बारिश होने के कयास लगाए जा रहे हैं। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


शनिवार को कोहरा भले ही नहीं रहा हो लेकिन आसमान पर पूरे दिन छाए रहे बादलों और सर्द हवाओं ने ठिठुरन भरी सर्दी पैदा कर दी है। कई बार लगा कि बारिश होगी लेकिन बारिश तो नहीं हुई पर सर्दी और बढ़ गई। सर्दी से बुजुर्गों का हाल और भी बुरा है। बच्चों की तो जैसे आफत ही आ गई है। गलन भरी सर्दी के बीच बच्चों से घरों से निकलने ही नहीं दिया जा रहा है। वहीं आम आदमी भी बर्फीली हवाओं के बीच घरों में कैद रहने को विवश हो गया है।
विज्ञापन


सुबह-शाम के समय लोग अलाव का सहारा लिए नजर आए। बाजारों में भी सर्दी का साफ असर दिखाई देने लगा है। जहां बाजार अब देर से खुल रहे हैं, वहीं जल्दी ही बंद हो रहे हैं। बाजारों में दोपहर के समय ही रौनक नजर आती है। सुबह और शाम के समय ग्राहकों के न आने से दो-चार दुकानदार मिलकर आग जलाकर तापते या मूंगफली खाते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed