{"_id":"6a8c3e7c4754b060ee0d9710","slug":"young-man-who-went-out-to-collect-ganga-water-died-in-road-accident-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अगले जन्म में यही परिवार मिले': गंगाजल लेने निकले रोहित का आखिरी संदेश, फिर घर पहुंची लाश; मच गई चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अगले जन्म में यही परिवार मिले': गंगाजल लेने निकले रोहित का आखिरी संदेश, फिर घर पहुंची लाश; मच गई चीख-पुकार
Mon, 24 Aug 2026 06:53 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:53 PM IST
सार
सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेने निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक माैत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। बहन और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल से करने की कामना लेकर दन्नाहार के गांव रठेरा निवासी 22 वर्षीय रोहित घर से निकला था। हादसे से छह घंटे पहले रोहित ने एक वीडियो स्टोरी फेसबुक पर लगाई थी। वीडियो में भोलेनाथ का भजन गूंज रहा है, जिसमें बहन गीता अपने भाई रोहित की आरती उतार रही है। रोहित पत्नी निशा के साथ बहन का आशीर्वाद लेता दिख रहा है। वीडियो में यह भी गूंज रहा है कि अगले जन्म में मुझे यही परिवार और दोस्त मिलें।
परिवार के सदस्यों को यह अंदाजा नहीं था कि यह रोहित का अंतिम संदेश होगा। कासगंज के सोरोंजी में दर्दनाक सड़क हादसे में रोहित उर्फ छोटू की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन व दोस्तों की नजर उसकी स्टोरी पर गई तो सभी की आंखों से आंसू छलक आए। कासगंज में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार सुबह रोहित का शव परिजन को सौंप दिया गया था। परिजन शव लेकर पैतृक गांव रठेरा दन्नाहार पहुंचे। रोहित का शव देखकर परिवार में चीख पुकार मच गई। सोमवार को गमगीन माहौल में रोहित का अंतिम संस्कार किया गया।

रक्षाबंधन से पहले छूटा बहन का साथ
रोहित की बहन गीता को नहीं मालूम था कि इस रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई पर राखी नहीं बांध सकेगी। वह भाई की फेसबुक वाली स्टोरी देखकर फूट-फूट कर रो रही है। उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।
रोहित की बहन गीता को नहीं मालूम था कि इस रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई पर राखी नहीं बांध सकेगी। वह भाई की फेसबुक वाली स्टोरी देखकर फूट-फूट कर रो रही है। उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।
छह माह में ही उजड़ गई मांग
रोहित की शादी छह माह पहले पत्नी निशा से हुई थी। निशा ने खुशी के साथ रोहित को गंगा जल लेने के लिए रवाना किया था। उसे नहीं मालूम था कि उसका पति अब लौटकर वापस नहीं आएगा और उसकी छह माह में मांग उजड़ जाएगी।