{"_id":"6a1c75d1fe3af7d8a3085dae","slug":"sunshine-during-the-day-followed-by-rain-and-hailstones-in-the-evening-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-160395-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दिन में धूप, शाम को बारिश के साथ गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दिन में धूप, शाम को बारिश के साथ गिरे ओले
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में दिनभर तेज धूप ने लोगों को परेशान किया तो शाम करीब 5 बजे से सबके मोबाइल घनघनाने लगे और मौसम विभाग की ओर से भारी बरसात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी होने लगी। चेतावनी जारी हुए कुछ ही समय बीता था कि जिले के कई इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। करहल और ज्योंति क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन वहीं किसानों को फसल की चिंता सताने लगी।
मौसम विभाग ने पहले ही जनपद में बादलों के तेज गरजने के साथ ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई थी। कई दिन से सूरज के भी तेवर ठंडे हुए हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पहले ही ओलावृष्टि की संभावना जताई थी। रविवार शाम करीब 6 बजे जनपद के करहल और ज्योंति क्षेत्र में बारिश होने लगी बारिश के साथ ओले भी गिरने लगे।
शहरी इलाके में भी करीब 6 बजे घने बादल छाने लगे, जिससे चारों तरफ अंधेरा सा प्रतीत होने लगा। हालांकि शहर में कई जगह हल्की बूंदाबांदी लगातार होती रही। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले कुछ समय में तेज बिजली कड़कने के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
कृषि मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि ओलावृष्टि से वैसे तो किसी फसल को नुकसान नहीं है लेकिन अगर बड़े ओले गिरे तो मूंग की फसल खराब हो सकती है। उसके फूल गिर सकते हैं जिससे वह खराब हो सकती है। तेज हवा से मक्का की फसल भी गिर सकती है।