फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   subah se hee lagee shoroomon par bheed bikeen 1000 baiken

सुबह से ही लगी शोरूमों पर भीड़ बिकीं 1000 बाइकें

Fri, 31 Mar 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 31 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
subah se hee lagee shoroomon par bheed bikeen 1000 baiken
शोरूम पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में स्थित बाइकों के तीनों शोरूम पर सुबह से सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ पहुंच गई। जबकि शोरूमों पर बाइकों का स्टाक ही नहीं था। ऐसे में लोग शोरूमों से खाली हाथ निराश लौटे। हीरो की एजेंसी पर कुछ बाइकें बची थीं वह भी शोरूम खुलते ही बिक गईं। इसके बाद भी दिनभर शोरूमों पर ग्राहकों के आने जाने का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने एक अप्रैल से देश भर में बीएसथ्री मानकों के वाहनों की बिक्री पर रोक लगा दी है। एक अप्रैल से सिर्फ बीएसफोर वाहन ही बिक सकेंगे। इसके चलते कंपनियों ने दोपहिया वाहनों पर जबरदस्त छूट दी है। बुधवार तक जिले के विभिन्न डीलरों पर कुल एक हजार दोपहिया वाहनों का स्टाक था। गुरुवार को छूट की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग शोरूमों पर पहुंच गए। गुरुवार को देर शाम तक लगभग नौ सौ से अधिक दोपहिया वाहन बिक गए थे। इनमें होंडा और टीवीएस की सभी गाड़ियां शाम तक बिक चुकी थीं। वहीं सुबह शोरूम खुलते ही शेष बची सौ गाड़ियां भी होरो की एजेंसी पर भी सभी गाड़ियां बिक गईं। इसके बाद भी दिन भर शोरूमों पर लोगों के पहुंचने का क्रम जारी रहा। हालांकि वहां से उन्हें निराश ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed