{"_id":"6921f09337e4c5a82506df8d","slug":"student-dies-after-falling-from-second-floor-of-school-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरा छात्र...अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरा छात्र...अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 22 Nov 2025 10:49 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:49 PM IST
सार
परिजन के मुताबिक छात्र को रोजाना की तरह स्कूल छोड़कर आए थे। कुछ देर बाद स्कूल से फोन आया कि छात्र को चोट लग गई है। उसे आगरा रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दाैरान उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मैनपुरी के बाईपास रोड स्थित एक निजी स्कूल में शनिवार सुबह नौवीं कक्षा का एक छात्र दूसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन आगरा ले गए। देर शाम इलाज के दौरान घायल छात्र वंश कश्यप (14) ने दम तोड़ दिया।
मृत छात्र का शव रात करीब दस बजे आगरा से मैनपुरी पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजन का कहना है कि वह रविवार को स्कूल जाएंगे और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही कोई निर्णय लेंगे। स्कूल प्रबंधन ने भी हादसे पर चुप्पी साध ली है। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोतियाना निवासी केशव कश्यप का पुत्र वंश शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। परिजन के मुताबिक, रोजाना की तरह शनिवार सुबह आठ बजे उन्होंने वंश को स्कूल छोड़ा था। सुबह नौ बजे स्कूल से घर पर फोन आया कि वंश को चोट लग गई है और उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
आनन-फानन परिजन अस्पताल पहुंचे तो वंश उल्टियां कर रहा था। पता चला कि वह विद्यालय दूसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गया है। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देकर उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया। परिजन वंश को लेकर आगरा पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
हादसा कैसे हुआ इस मामले पर स्कूल प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं। लगातार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन स्कूल प्रबंधक ने फोन नहीं उठाया। वंश के चाचा शम्मी का कहना है कि रविवार को वह लोग स्कूल जाकर सीसीटीवी फुटेज देखेंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।