फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Stray dogs attacked and killed an old woman in Mainpuri

UP: आवारा कुत्तों ने हमला करके वृद्धा को मार डाला, पांच दिन में तीसरी घटना; इससे पहले दो बच्चों को नोचा था

Mon, 01 Apr 2024 05:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 05:50 PM IST
सार

 मैनपुरी में आवारा कुत्तों ने हमला करके वृद्धा को मार डाला। जिले में पांच दिन में कुत्तों के हमले की यह तीसरी घटना है। इससे पहले दो बच्चों को नोचा था। 

विज्ञापन
Stray dogs attacked and killed an old woman in Mainpuri
आवारा कुत्ते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार देर रात एक वृद्धा लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली। तभी कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर से घायल हुई वृद्धा ने उपचार के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतका के घर में चीख पुकार मची है। सोमवार को परिजन ने अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


घटना किशनी थाना क्षेत्र के धमियांपुर गांव की है। गांव निवासी 90 वर्षीय रामवती घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहीं थीं। रविवार की देर रात वृद्धा जागीं और लघुशंका करने के लिए घर से कुछ दूर पहुंची। तभी कुत्तों के झुंड ने वृद्धा पर हमला कर दिया। वृद्धा हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। 
विज्ञापन


कुत्तों के झुंड को खदेड़ने के बाद वृद्धा को परिजन अस्पताल ले गए। लेकिन, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन ने बगैर कोई कानूनी कार्रवाई सोमवार की सुबह वृद्धा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रहीं कुत्तों के हमले की घटनाएं

कोतवाली क्षेत्र के गांव पनिहार में होली के तीसरे दिन मास्क लगाकर खेल रहे 10 वर्षीय शिवम को कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया था। वहीं इसी दिन दन्नाहार क्षेत्र के गांव जरामई निवासी नीरज का दो वर्षीय पुत्र दोहरी कुत्ते के हमले में जख्मी हो गया था। इसके अलावा भी कुरावली, किशनी आदि थाना क्षेत्र में कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आ चुकीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed