फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Stepfather kept misdeed his minor daughter in Mainpuri

सौतेला पिता बना हैवान: पत्नी की हो गई मौत... तो नाबालिग बेटी पर निकालता रहा हवस, हकीकत ने उड़ाए लोगों के होश

Mon, 04 Mar 2024 06:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 06:00 PM IST
सार

मैनपुरी में सौतेले पिता की हैवानियत सामने आई है। पत्नी की मौत हो गई तो नाबालिग बेटी पर हवस निकालता रहा। हकीकत ने लोगों के होश उड़ा दिए। 

विज्ञापन
Stepfather kept misdeed his minor daughter in Mainpuri
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सौतेला पिता किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। लोकराज और भय की वजह से किशोरी किसी को कुछ बात नहीं पा रही थी। शनिवार को पीड़िता ने फोन कर मौसी को साथ हुई घटना की जानकारी दी।। थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।

विज्ञापन


घटना करहल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली युवती की शादी इटावा जिले के एक गांव में हुई थी। पति की मृत्यु के बाद उसकी दूसरी शादी जिले के ही एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ कर दी गई। महिला के पहले पति से एक बेटी है। जो इस समय 15 वर्ष की है। 

विज्ञापन

लोक लाज के भय से सहती रही ज्यादती

23 दिसंबर को महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की बाद से ही सौतेला पिता किशोरी के साथ गलत काम करने लगा। मना करने के बाद भी आरोपी नहीं मान रहा था। लोक लाज और आरोपी के भय की वजह से किशोरी चुपचाप सौतेले पिता की ज्यादती सहती आ रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिम्मत करके मौसी को बताया

शनिवार की रात आरोपी ने किशोरी के साथ फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत करके करहल निवासी मौसी को फोन करके सौतेले पिता की करतूत बताई। मौसी पीड़िता को लेकर थाना एलाऊ पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया।



एएसपी शहरी राहुल मिठास ने कहा कि किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed