फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Sports promotion committees should be constituted at the tehsil level.

Mainpuri News: तहसील स्तर पर गठित की जाएं खेल प्रोत्साहन समितियां

Mon, 27 Jul 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 27 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sports promotion committees should be constituted at the tehsil level.
फोटो 46 कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते जिलाधिकारी। स्रोत प्रशासन
मैनपुरी। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने समिति की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अपनी ओर से 5100 रुपये देने का एलान किया। साथ ही, उन्होंने तहसील स्तरीय खेल प्रोत्साहन समितियों के तत्काल गठन का निर्देश दिया।डीएम ने व्यापारियों, उद्यमियों, विद्यालयों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से समिति को सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सहयोग प्रतिभावान बच्चों को खेल किट और जूते उपलब्ध कराने में मदद करेगा। जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को प्रतिमाह खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी काजल मिश्रा को 25 हजार रुपये मासिक आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। वॉलीबाल के 45 बालक-बालिकाओं को प्रशिक्षित करने के लिए अश्विनी यादव को प्रशिक्षक नियुक्त करने की भी मंजूरी मिली।
विज्ञापन

---

तहसील समितियों को मिलेंगे 14.40 लाख की धनराशि
जिलाधिकारी ने अगले एक माह में प्रत्येक तहसील में खेल प्रोत्साहन समिति गठित करने को कहा। तहसील समितियों को 14 लाख 40 हजार रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे। जनपद स्तरीय समिति के 31 लाख 80 हजार रुपये खेलों को बढ़ावा देने और स्टेडियम सुविधाओं पर खर्च होंगे। स्टेडियम में सोलर लाइटें, चार फ्लड लाइटें और रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने भी समिति को 5100 रुपये देने की सहमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed