{"_id":"461a22e12294d0353d1715799cb0b3ce","slug":"sp-s-performance-against-gokshi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी के विरोध में सपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी के विरोध में सपा का प्रदर्शन
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। गोकशी रोकने को लेकर सपाई सोमवार को गौ रक्षा सेवा समिति के तत्वावधान में सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने पुलिस और प्रशासन पर मिली भगत का आरोप लगाए और कहा कि अधिकारी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। सपाइयों ने गोकशी पर लगाम लगाने के लिए प्रभारी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि गोकशी पर हर हाल में रोक लगाई जाए।
एके हाशमी और किशन दूबे के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी जिलाधिकारी से इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि इन परा रोक नहीं लगी तो हम लोग आंदोलन करने का बाध्य होंगे। इन लोगों ने कहा कि गौकसी में लिप्त लोगों के खिलाफ सरकार भी सख्त है लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से यह धंधा जोरों पर चल रहा है। ऐसे लोगों को रासुका, गैंगेस्टर सहित गंभीर में निरुद्ध किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि गौ तस्करों के साथ इसमें लिप्त वाहन स्वामियों के खिलाफ भी इन्हीं धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। हाशमी ने मांग की कि मोदी सरकार विदेश में होने वाली मांस आपूर्ति को बंद कर दे। वरना देश में गायें नहीं रह जायेंगी।
प्रदर्शन में किशन दूबे, आशू चतुर्वेदी, केके मिश्रा, विवेक पाण्डेय, सेवक पाण्डेय, सुशील यादव, कमल मिश्रा, राहुल, अनुुज, अजय, अरुणोदय आदि लोग शामिल रहे।